लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक ने दिल्ली को कोवैक्सीन देने से किया इनकार, सप्लाई बंद होने के कारण 100 सेंटर होने जा रहे बंद

By अमित कुमार | Updated: May 12, 2021 15:30 IST

Covaxin centres in Delhi closed: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र पर एक बार फिर वैक्सीन को राज्य तक नहीं पहुंचाने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने कहा कि कोवैक्सीन नहीं मिलने के कारण लोगों का टीकाकरण नहीं हो पाएगा।कोवैक्सीन की सप्लाई अब दिल्ली में बंद है।कोवैक्सीन की आपूर्ति न होने से दिल्ली में कई केंद्र बंद करने पड़े हैं।

Covaxin centres in Delhi closed: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि भारत बायोटेक ने दिल्ली सरकार को सूचित किया है कि वह राष्ट्रीय राजधानी को कोवैक्सीन की “अतिरिक्त” खुराकें नहीं उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोवैक्सीन का भंडार समाप्त हो गया है और नतीजतन 17 स्कूलों में बनाए गए करीब 100 टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ा है। 

सिसोदिया ने कहा, “कोवैक्सीन निर्माता ने एक पत्र में कहा कि वह अनुपलब्धता के चलते दिल्ली सरकार को संबंधित सरकारी अधिकारी के निर्देश के तहत खुराकें उपलब्ध नहीं करा सकता है। इसका मतलब केंद्र सरकार टीके की आपूर्ति को नियंत्रित कर रही है।” उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र को टीकों का निर्यात रोकना चाहिए और व्यापक पैमाने पर उत्पादन के लिए देश में दो टीका उत्पादकों के टीका फॉर्मूले को अन्य कंपनियों के साथ साझा करना चाहिए। 

उन्होंने केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध टीकों को भारत में उपयोग के लिए उपलब्ध कराने तथा तीन महीने के भीतर हर किसी को टीका लगाने का राज्यों को निर्देश देने का भी आग्रह किया। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने कहा कि अगर टीके की आपूर्ति नहीं की गई तो दिल्ली सरकार को मंगलवार शाम के बाद उन टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ेगा, जहां 18-44 आयुवर्ग के लोगों को कोवैक्सीन की खुराक दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि इस आयुवर्ग के टीकाकरण के लिए दिल्ली के पास उपलब्ध कोवैक्सीन टीके का भंडार मंगलवार शाम तक समाप्त हो जाएगा जबकि कोविशील्ड टीके का भंडार चार दिन तक चल सकता है। दिल्ली के टीकाकरण बुलेटिन को जारी करते हुए आतिशी ने कहा, '' सोमवार सुबह तक दिल्ली के पास 18-44 आयुवर्ग के लोगों के लिए टीके की 2.74 लाख खुराक उपलब्ध थीं।'' (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मनीष सिसोदियाकोवाक्सिनकोविड-19 इंडियाकोविशील्‍ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!