लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में एक परियोजना की एनजीटी द्वारा रद्द पर्यावरणीय मंजूरी में न्यायालय का यथास्थिति का आदेश

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:02 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने बेंगलुरु में गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड और वंडर प्रोजेक्ट्स डवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए जा रही एक बहुमंजिला परियोजना को दी गई पर्यावरणीय मंजूरी (ईसी) रद्द करने और इसे तत्काल गिराने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की एक पीठ ने केंद्र, कर्नाटक, बेंगलोर विकास प्राधिकरण, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका और अन्य को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में उनका उत्तर मांगा है। पीठ ने कहा, “इस बीच, यथा स्थिति, जो आज है उसे सभी पक्षों द्वारा कायम रखा जाएगा।”यह निर्देश गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड और वंडर प्रोजेक्ट्स डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर याचिका पर आया है। याचिका में उन्होंने एनजीटी के 30 जुलाई के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उसने बेंगलुरु में उनकी बहुमंजिला परियोजना को दी गई ईसी को रद्द करने तथा ढांचे को तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। हरित अधिकरण ने परियोजना के प्रवर्तकों पर 31 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था और कहा था कि इस रकम का इस्तेमाल ढांचे को ध्वस्त करने, क्षेत्र को उसके मूल स्वरूप में लाने, काईकोंडाराहल्ली झील और उसके आसपास के इलाके के पुनरोद्धार के लिये किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो