लाइव न्यूज़ :

अदालती फैसले हिंदी में हों: वेदप्रताप वैदिक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 1, 2018 06:34 IST

किसी भी शक्तिशाली और संपन्न राष्ट्र की अदालतें विदेशी भाषा में काम नहीं करतीं लेकिन भारत की तरह जो पूर्व गुलाम देश हैं, उनके कानून विदेशी भाषाओं में बनते हैं और मुकदमों की बहस और फैसले भी विदेशी भाषा में होते हैं जैसे बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, मॉरिशस आदि!

Open in App

आजादी के 70 साल बाद भी हमारा देश अंग्रेजी भाषा का गुलाम है। किसी भी शक्तिशाली और संपन्न राष्ट्र की अदालतें विदेशी भाषा में काम नहीं करतीं लेकिन भारत की तरह जो पूर्व गुलाम देश हैं, उनके कानून विदेशी भाषाओं में बनते हैं और मुकदमों की बहस और फैसले भी विदेशी भाषा में होते हैं जैसे बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, मॉरिशस आदि! भारत की अदालतें यदि अपना सारा कामकाज हिंदी में करें तो उन पर कोई संवैधानिक रोक नहीं है, लेकिन भारत की संसद ही अपने कानून अंग्रेजी में बनाती है।

हालांकि कुछ अपवाद भी हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुछ जजों ने अपने फैसले हिंदी में दिए हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रेमशंकर गुप्ता का नाम इस बारे में विशेष रूप से उल्लेखनीय है। लेकिन अब पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने एक साहसिक और सराहनीय फैसला दिया है। मनीष वशिष्ठ नामक एक वकील की याचिका पर उसने तय किया है कि उस अदालत के सभी फैसलों का हिंदी अनुवाद उपलब्ध करवाया जाएगा। यह फैसला न्यायमूर्ति एम।एम।एस। बेदी और न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा ने दिया है। 

मैं इन दोनों न्यायाधीशों और मनीष वशिष्ठ का अभिनंदन करता हूं, लेकिन इनसे यह भी पूछता हूं कि आप अपने फैसले और बहस भी मूल हिंदी में क्यों नहीं करते? अनुवाद क्यों करते हैं? कई बार अनुवाद तो मूल से भी ज्यादा मुश्किल होता है। हमारा मकसद तो यह है कि बहस और फैसले वादी और प्रतिवादी को भी समझ में आएं। वे उसके लिए जादूटोना नहीं बने रहें। यदि जज अपने फैसले मूल हिंदी में लिखेंगे तो कानून भी हिंदी में बनाए जाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।  मुङो आशा है कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का बाकी सब भी अनुसरण करेंगे।

टॅग्स :कोर्टभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील