लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ दर्ज विभिन्न प्राथमिकी मे कार्यवाही पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून उच्चतम न्यायालय ने अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी में आपराधिक कार्यवाही पर शुक्रवार को रोक लगा दी। टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ प्राथमिकी एक वीडियो में कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी करने को लेकर दायर की गयी है।

न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमणियन की पीठ ने अभिनेत्री की याचिका पर हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित अन्य से जवाब मांगा। अभिनेत्री ने अनुरोध किया है कि विभिन्न राज्यों में दर्ज सभी प्राथमिकी को हरियाणा के हिसार जिले के हांसी सिटी थाने में दर्ज पहली प्राथमिकी के साथ जोड़ दिया जाए।

न्यायालय ने सभी प्रतिवादी राज्यों और अन्य लोगों से छह सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा। पीठ ने निर्देश दिया, "इस बीच, गुजरात, मध्य प्रदेश, नयी दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश राज्यों में दर्ज प्राथमिकी पर कार्यवाही पर रोक रहेगी।"

सुनवाई की शुरुआत में, अभिनेत्री की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता पुनीत बाली ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर जातिवादी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था और इस शब्द का इस्तेमाल करने का उनका कोई मकसद नहीं था। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री ने इस शब्द को लेकर माफी भी मांगी है और शब्द का अर्थ समझने के बाद वीडियो को हटा दिया है। बाली ने कहा कि भाषा की बाध्यता के कारण, बंगाली होने के कारण, वह इस शब्द के सही अर्थ से अनजान थीं।

पीठ ने कहा, '‘हर कोई इस शब्द का अर्थ जानता है। बंगाली में उसी शब्द का प्रयोग किया जाता है और वह कोलकाता में थीं, जब उन्होंने यह टिप्पणी की थी।’’ पीठ ने सवाल किया, ‘‘क्या महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा अधिकार हैं या उन्हें समान अधिकार हैं?"

बाली ने कहा कि अभिनेत्री महिला हैं और हाल ही में उनके पिता की मृत्यु हो गयी। वह इस बात से सहमत हैं कि उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया है, लेकिन संदर्भ अलग था। उन्होंने न्यायालय से सभी प्राथमिकी को एक साथ जोड़ने और अधिकारियों को एक ही घटना के लिए ऐसी प्राथमिकी दर्ज करने से रोकने का निर्देश देने का आग्रह किया।

हालांकि, पीठ ने अधिकारियों को इसी तरह की प्राथमिकी दर्ज करने से रोकने के लिए कोई आदेश नहीं पारित किया और कहा कि याचिकाकर्ता कोई नया मामला दर्ज होने की स्थिति में अदालत का दरवाजा खटखटा सकती हैं।

अभिनेत्री के माफी मांगने के बाद भी हरियाणा पुलिस ने 13 मई को, एक मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन