लाइव न्यूज़ :

न्यायालय का कोविड संबंधी सामान पर सटीक सूचना देने वाले पोर्टल के लिए याचिका पर सुनवाई से इनकार

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 के इलाज में आवश्यक सामान के संबंध में सटीक सूचना मुहैया कराने के लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल बनाने के निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने याचिकाकर्ता को सुझावों पर विचार करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का रुख करने का निर्देश दिया। इन सुझावों में कोविड संबंधी आवश्यक सामान मसलन ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन सांद्रक और दवाओं के लिए केंद्रीकृत पोर्टल बनाने की आवश्यकता शामिल है।

पीठ ने सोमवार को दिए आदेश में कहा, ‘‘चूंकि याचिकाकर्ता के कुछ सुझाव हैं तो उन्हें केंद्रीयकृत पोर्टल की आवश्यकता समेत सुझावों पर विचार के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय जाने की छूट देना उचित होगा। उनके सुझावों पर उचित स्तर पर विचार किया जा सकता है। याचिका का निस्तारण किया जाता है।’’

उच्चतम न्यायालय पोर्टल के लिए निर्देश देने का अनुरोध करने वाली एसएफएस स्कूल ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

एसोसिएशन की ओर से पेश हुए वकील अरुणपाल सिंह बहल ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी