लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने गोविंदाचार्य को व्हाट्सअप के खिलाफ याचिका वापस लेने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:04 IST

गोविंदाचार्य ने मिथ्या जानकारी देने के संबंध में वाट्सएप के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग की थी ।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक,  व्हाट्सअप और इजराइल की प्रौद्योगिकी कंपनी एनएसओ ग्रुप के खिलाफ एनआईए जांच की भी मांग की थी।न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने गोविंदाचार्य की ओर से पेश वकील विकास सिंह को अपनी याचिका वापस लेने के लिए कहा।

 उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को आरएसएस के पूर्व विचारक के. एन. गोविंदाचार्य को ‘‘मिथ्या’’ सूचना देने के संबंध में वाट्सएप के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने को लेकर अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। वाट्सएप ने शीर्ष अदालत को कथित रूप से यह कहकर गुमराह किया था कि उसका डेटा ‘‘पूरी तरह इनक्रिप्टेड’’ है ।

गोविंदाचार्य ने ‘भारतीयों की बुनियादी गोपनीयता’ का उल्लंघन करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक,  व्हाट्सअप और इजराइल की प्रौद्योगिकी कंपनी एनएसओ ग्रुप के खिलाफ एनआईए जांच की भी मांग की थी। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबड़े और न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने गोविंदाचार्य की ओर से पेश वकील विकास सिंह को अपनी याचिका वापस लेने के लिए कहा।

इससे पहले वाट्सएप के वकील ने कहा कि इसी तरह की याचिकाएं शीर्ष अदालत के सामने लंबित हैं। वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि सुनवाई के लिए नयी याचिका की जरूरत नहीं है। गोविंदाचार्य ने मिथ्या जानकारी देने के संबंध में वाट्सएप के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग की थी ।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos