लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सड़क दुर्घटना में दंपत्ति और करंट लगने के एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:19 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घारी सखावतपुर गांव के निकट बुढाना-कांधला मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें एक दंपति की कुचलकर मौत हो गयी।

बुढाना पुलिस थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने कहा कि इस घटना में कृष्णपाल (34) और उनकी 32 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।

एक अन्य घटना में जिले के तितवी थाना क्षेत्र के बघरा गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन तार के संपर्क में आने पर करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान आलिया जफर अब्बास (50) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब उन्होंने गलती से खेतों में लटके बिजली के तार को छू लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल