लाइव न्यूज़ :

GSAT-29 के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू, मौसम का होगा अहम रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 14, 2018 06:10 IST

देश के नए संचार उपग्रह जीसैट-29 के प्रक्षेपण के लिए मंगलवार (13 नंवबर) को 27 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

Open in App

देश के नए संचार उपग्रह जीसैट-29 के प्रक्षेपण के लिए मंगलवार (13 नंवबर) को 27 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अपनी दूसरी उड़ान में जीएसएलवी-एमके 3 रॉकेट जीसैट-29 को भू स्थिर कक्षा में स्थापित करेगा। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत 14 नवंबर को बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। भारत बुधवार को संचार उपग्रह जीसैट-29 को लॉन्च करेगा हालांकि बुधवार यानि 14 नवंबर को चक्रवाती तूफान 'गाजा' के खतरे की चेतावनी दी गई है। अनुमान जताया गया है कि पूर्व में चक्रवात 'गाजा' के चेन्नई और श्रीहरिकोटा के बीच तट पार किया जाएगा, लेकिन अब इसमें बदलाव आ चुका है। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक शाम पांच बजकर आठ मिनट पर प्रक्षेपण का कार्यक्रम मौसम पर निर्भर है और अनुकूल परिस्थिति नहीं रहने पर इसे टाला जा सकता है।

जीसैट-29 उपग्रह उच्च क्षमता वाले का और कू-बैंड के ट्रांसपोंडरों से लैस है। इससे पूर्वोत्तर और जम्मू कश्मीर सहित देश के दूर-दराज के इलाकों में संचार जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से संचार उपग्रह जीएसएटी-29 लॉन्च होगा। बताया जा रहा है कि अपनी दूसरी उड़ान में जीएसएलवी-एमके 3 रॉकेट जीसैट-29 को भू स्थिर कक्षा में स्थापित करेगा।

इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि मौसम के अनुकूल नहीं रहने पर प्रक्षेपण टाला जा सकता है। हालांकि, चक्रवात के मार्ग में बदलाव आया और मंगलवार को श्रीहरिकोटा से बहुत दूर कुड्डालोर और पामबन के बीच तमिलनाडु तट पार करने की संभावना है । महज 16 मिनट में ही जीएसएलवी-एमके 3 उपग्रह को पृथ्वी से लगभग 36 हजार किलोमीटर दूर कक्षा में स्थापित कर देगा। जीसैट-29 उपग्रह उच्च क्षमता वाले का/कू-बैंड के ट्रांसपोंडरों से लैस है।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है