लाइव न्यूज़ :

RSS मुख्यालय में कोरोना की एंट्री, 9 वरिष्ठ स्वयंसेवकों की जांच में संक्रमण की हुई पुष्टि

By भाषा | Updated: September 19, 2020 20:46 IST

सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी मुख्यालय में नहीं थे जब कार्यकर्ताओं की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसभी संक्रमित पाए गए अधिकारियों में लक्षण पाए गए थे। आरएसएस मुख्यालय में सभी कमरों को सैनिटाइज़ किया गया है।इसके साथ ही नागपुर ज़िले के संरक्षक मंत्री नितिन राउत भी कोरोनावायरस पॉज़िटिव पाए गए हैं।

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के यहां स्थित मुख्यालय में रह रहे नौ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कोविड-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “नौ स्वयंसेवकों की जांच में दो तीन दिन पहले संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से अधिकांश वरिष्ठ नागरिक हैं।

सभी को पृथक-वास में भेज दिया गया है और मुख्यालय को पूरी तरह सेनिटाइज कर दिया गया है।” उन्होंने कहा कि सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी मुख्यालय में नहीं थे जब कार्यकर्ताओं की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। संघ मुख्यालय में लगभग 20 वरिष्ठ स्वयंसेवक रहते हैं।

बता दें कि अधिकारी ने कहा कि उन्हें मामले के बारे में जानकारी दी गई है। सभी संक्रमित पाए गए अधिकारियों में लक्षण पाए गए थे। आरएसएस मुख्यालय में बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों के बीच बिल्डिंग के अंदर सभी कमरों को सैनिटाइज़ किया गया है। इसके साथ ही नागपुर ज़िले के संरक्षक मंत्री नितिन राउत भी कोरोनावायरस पॉज़िटिव पाए गए हैं। राउत उर्जा मंत्री भी हैं, ट्विटर पर अपने समर्थकों के लिए उन्होंने जानकारी साझा की। 

 

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह