लाइव न्यूज़ :

कोरोना की दहशत के चलते वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, पहले गर्भजून गुफा बंद, अब श्राइन बोर्ड ने कहा श्रद्धालु फिलहाल न आएं

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 18, 2020 06:07 IST

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने मंगलवार को यात्रा से जुड़े सभी पहलुओं और तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा की समीक्षा की। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सीईओ ने तीर्थयात्रियों से स्थिति के सामान्य होने तक पवित्र गुफा की तीर्थ यात्रा को स्थगित करने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की दहशत के चलते विश्व प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।यात्रा को स्थगित करते हुए श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वे फिलहाल अपनी यात्रा को टाल दें और जो श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने के लिए कटड़ा पहुंच चुके हैं उन्हें सभी सावधानियां बरतते हुए यात्रा पूरी करने को कहा गया है।

कोरोना वायरस की दहशत के चलते विश्व प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। यात्रा को स्थगित करते हुए श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वे फिलहाल अपनी यात्रा को टाल दें और जो श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने के लिए कटड़ा पहुंच चुके हैं उन्हें सभी सावधानियां बरतते हुए यात्रा पूरी करने को कहा गया है। इससे पहले आज सुबह श्राइन बोर्ड ने गर्भजून के कपाट बंद कर दिए थे।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने मंगलवार को यात्रा से जुड़े सभी पहलुओं और तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा की समीक्षा की। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सीईओ ने तीर्थयात्रियों से स्थिति के सामान्य होने तक पवित्र गुफा की तीर्थ यात्रा को स्थगित करने की अपील की है।

इस बीच, उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए ऐहतियात के लिए कई कदम उठाए गए हैं। वैष्णो देवी की यात्रा में शामिल होने के लिए कटड़ा पहुंच चुके सभी तीर्थयात्रियों को यात्रा पंजीकरण काउंटर, होटल, हेलीपैड टर्मिनल पर उपलब्ध सेल्फ रिपोर्टिंग फॉर्म भरना पड़ रहा है। इसके अलावा, श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए आगे बढ़ने से पहले कटड़ा में अनिवार्य तौर पर थर्मल स्कैनिंग से गुजरना पड़ रहा है

दरअसल कोरोना की दहशत से अब वैष्णो देवी की यात्रा भी अछूती नहीं रही है। यात्रा में जबरदस्त गिरावट और श्रद्धालुओं के खाने-पीने की सामग्री के लिए दर-ब-दर भटकने के बाद श्राइन बोर्ड ने यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया है। हालांकि श्राइन बोर्ड ने यात्रा स्थगित करने का सीधा फैसला लेने की बजाय श्रद्धालुओं से इस यात्रा को फिलहाल स्थगित करने की अपील कारास्ता अपनाया है।

कोरोना वायरस के चलते आज सुबह श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने गर्भ जून गुफा के कपाट बंद कर दिये थे। यात्रा के आधार शिविर कटड़ा के अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं खाली होने लगी हैं। यहां करीब 50 फीसद अग्रिम बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। यहां मुख्य यात्रा पंजीकरण केंद्र और मुख्य बस स्टैंड भी सूने नजर आने लगे हैं। कटड़ा से रेल टिकटों की बुकिंग में भी बीस फीसद की कमी आई है। यात्रा में भी गिरावट जारी है। यात्रा 12000 तक पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसवैष्णो देवी मंदिरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

कारोबारवैष्णो देवी रोपवे के खिलाफ एक और बंद कामयाब रहा, आखिर क्यों हो रहा प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टमाता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भगृह, पवित्र गुफा, प्राचीन गुफा, अटका आरती स्थल व चरणामृत स्थल की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर किया शेयर

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह