लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में भारत में रिकॉर्ड 11264 कोरोना मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 47.40%

By अनुराग आनंद | Updated: May 30, 2020 17:50 IST

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक रिकॉर्ड 7964 नये मामले सामने आये, जिससे पूरे देश का आंकड़ा बढ़कर 1,73,763 हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 10 दिनों से देश में कोरोना का रफ्तार तेज हुआ है, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा। देश के लिए एक राहत भरी खबर भी है कि यहां कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में बढ़ते आंकड़े के बीच एक अच्छी बात यह है कि 24 घंटे में रिकॉर्ड 11264 मरीज ठीक हुए हैं। देश में पहली बार नए मरीजों की संख्या से अधिक रिकवर हुए हैं और इससे पहली बार एक्टिव केसों में इजाफे की बजाय गिरावट आई है। अब देश में 86422 एक्टिव केस हैं। एक दिन पहले (29 मई) देश में 89987 एक्टिव मरीज थे। 

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक रिकॉर्ड 7964 नये मामले सामने आये, जिससे पूरे देश का आंकड़ा बढ़कर 1,73,763 हो गया। यह आंकड़ा डराने वाला है। पिछले 10 दिनों से देश में कोरोना का रफ्तार तेज हुआ है, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि इस बीच देश के लिए एक राहत भरी खबर भी है कि यहां कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है।

इसके अलावा, देश के सबसे जन घनत्व वाले राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी कोरोना संक्रमितों के ठीक होने का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अब तक 4262 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा, कोरोना संक्रमण की वजह से 204 लोगों की मौत हुई है। मरीजों के ठीक होने का रिकवरी रेट 59% है।

उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि शुक्रवार को 8659 सैंपल की टेस्टिंग हुई और 9091 सैंपल विभिन्न प्रयोगशालाओं को भेजे गए, हमारी टेस्टिंग की क्षमता लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को टेस्टिंग के लिए 5-5 सैंपल के 667 पूल लगाए गए और 10-10 सैंपल वाले 55 पूल लगाए गए। 5 सैंपल वाले पूल में 102 पूल पॉजिटिव पाए गए जबकि 10 सैंपल वाले पूल में से 8 पॉजिटिव पाए गए।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप