लाइव न्यूज़ :

coronavirus update : पिछले 24 घंटों में 47 हजार से ज्यादा नए मामले, 509 लोगों की हुई मौत

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 2, 2021 11:05 IST

देश में कोरोना के मामलों में उछाला दर्ज किया गया है . सबसे ज्यादा केरल औऱ महाराष्ट्र के मामलों में तेजी देखी जा रही है । अभी तक कुल 66.30 लोगों को टीका लगाया जा चुका है ।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में अकेले केरल में 30 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं पिछले 24 घंटों में 40 हजार से ज्यादा नए मामले , 509 लोगों की मौत देश में पिछले 24 घंटों में 35,181 मरीज ठीक हुए हैं

दिल्ली : देश में कोरोन वायरस के मामले कुछ राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं , जो चिंता का प्रमुख कारण है । पिछले 24 घंटों में भारत में 47,092 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं और 509 लोगों की कोरोना से मौत हो गई । वहीं  बीते दिन भारत में  41,965 नए कोरोना केस आए और 460 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई । स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार , देश में सकारात्मकता दर 2.80 प्रतिशत है । 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल मामलों के 1.19 प्रतिशत एक्टिव केस हैं । भारत का अभी  3,89,583 एक्टिव मरीज है, जिनका इलाज किया जा रहा है । वहीं रिकवरी दर वर्तमान में 97.48 प्रतिशत है । पिछले 24 घंटों में 35,181 ठीक होने से कुल ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3,20,28,825 हो गया है । 

देश में कुल मरने वालों का आकड़ा 4,39,529 हो गया है । वहीं अब तक 52.48 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है । पिछले 24 घंटों में 81 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया । एक अच्छी खबर ये है कि देश में अबतक 66.30 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है । 

लेकिन केरल के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं । 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 32,803 नए मामले और 173 मौतें दर्ज कीं गई । वहीं बीते दिन की बात करें तो 30,203 मामले अकेले केरल में दर्ज किए गए थे । पूरे देश में अभी केरल और महाराष्ट्र में ही सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट दर्ज की जा रही है ।  इसके अलावा देश में जल्द ही 12-18 आयु वर्ग की आबादी को टीका लगाया जाएगा ।  कोरोना की स्थिति को देखते  हुए सरकार ने राज्यों को मामलों पर नजर रखने को कहा है और जररूी होने पर लॉकडाउन लगाने की बात भी कही है ।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?