लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: लॉकडाउन ने 20 लाख लोगों को कोरोना और 78 हजार लोगों को मरने से बचाया, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

By एसके गुप्ता | Updated: May 22, 2020 19:37 IST

नीति आयोग के सदस्य और कोविड-19 इम्पावर्ड ग्रुप के चेयरमैन डा.वीके पॉल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय पर लॉकडाउन का निर्णय न लेते तो देश में 20 लाख कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या होती। 

Open in App

देश में पिछले कुछ दिनों से टेस्टिंग बढने के साथ ही हर रोज 5 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि समय पर लॉकडाउन ने देश में कोरोना रोगियों की संख्या 14 लाख से 29 लाख के बीच पहुंचने से बचा ली है। नीति आयोग के सदस्य और कोविड-19 इम्पावर्ड ग्रुप के चेयरमैन डा.वीके पॉल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय पर लॉकडाउन का निर्णय न लेते तो देश में 20 लाख कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या होती। 

उन्होंने कहा कि देश में पांच राज्यों के अंदर कोविड-19 के 80 फीसदी और दस राज्यों में 95 फीसदी केस हैं। अच्छी स्थिति यह है कि देश में स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है और अब कोरोना केस दोगुने होने की दर 13.3 पर आ गई है और रिकवरी रेट 41 फीसदी हो गया है।

नीति आयोग के सदस्य डा. वीके पॉल ने कहा कि कई मॉडल से ये बात सामने आ रही है कि कोरोना वायरस से 37 हजार से 78 हजार मौतें हो सकती थीं और समय पर लॉकडाउन न होता तो 14-29 लाख कोरोना संक्रमित रोगी देश में होते। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय पर लॉकडाउन की घोषणा की और करोडों देशवासियों ने घर में रहकर लॉकडाउन की लक्ष्मण रेखा को पार नहीं किया। मुंह पर मास्क लगाया, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अपनाया। जिससे देश में यह संक्रमण उतना नहीं फैला जितना अन्य देशों में इसका प्रभाव दिख रहा है।

डा. वीके पॉल ने कहा कि पांच राज्यों (महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली मध्यप्रदेश) में लगभग 80% कोरोना पॉजिटिव और 10 राज्यों (महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश) में 95 % से अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण कोरोना से होने वाली मौत और संक्रमण को रोका जा सका है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि  देश में मृत्युदर 3.13 फीसदी से घटकर 3.02 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,234 मरीज ठीक हुए और अब तक 48,534 रोगी ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर