लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update Khabar: ताजमहल समेत देश के सभी मुख्य स्मारक 31 मार्च तक बंद 

By अनुराग आनंद | Updated: March 17, 2020 05:30 IST

ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के स्मारक, पुरातत्व स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार से ही यह सभी स्मारक, पर्यटन और पुरातत्व स्थल 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत स्मारक आदि बंद रहेंगे।

दिल्ली: भारत समेत दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अब तक 114 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इसी बीच खबर है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश के कई बड़े स्मारकों को 31 मार्च के लिए बंद कर दिए हैं। 

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के स्मारक, पुरातत्व स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। मंगलवार से ही यह सभी स्मारक, पर्यटन और पुरातत्व स्थल 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। इस बात की सूचना खुद भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर दी है।

कोरोना वायरस #IndiaFightsCorona को ध्यान में रखते हुए @MinOfCultureGoI ने @ASIGoI के सभी टिकिट वाले स्मारक एवं अन्य सभी,संग्रहालय आगामी ३१मार्च२०तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।संबंधित अधिकारियों से तत्परता एवं सावधानी बरतने की अपेक्षा है @PMOIndia@BJP4India@BJP4MP@tourismgoi— Prahlad Singh Patel (@prahladspatel) March 16, 2020

आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत स्मारक आदि बंद रहेंगे। देश के प्रमुख स्मारकों में कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसताज महलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण