लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: कोरोना ने भारत में तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 26 हजार से ज्यादा नए मामले, 475 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 10, 2020 09:54 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब 8 लाख के करीब पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही 26,506 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 8 लाख के करीब पहुंच चुके हैंभारत में अब तक कोरोना से 26,506 लोगों की मौत हो चुकी है, पिछले 24 घंटे में 475 की गई जान

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 26,506 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 475 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 21,604 हो गई है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या भी 8 लाख के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना के अब तक 7,93,802 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें एक्टिव केस 2,76,685 है जबकि 4,95,513 लोग ठीक भी हुए हैं।

इससे पहले गुरुवार को भी भारत में कोरोना के 24,879 नए मामले सामने आए थे। भारत में रिवकरी रेट राहत देने वाला है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 62 प्रतिशत से ज्यादा है।

महाराष्ट्र में 6 हजार से ज्यादा नए मामले

महाराष्ट्र अब भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। मुंबई में हालात जरूर सुधरे हैं लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों से तेजी से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 6,875 नये मामले सामने आए। इसी के साथ कुल मामले बढ़कर 2,30,599 हो गए हैं जबकि 219 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या 9,667 हो गई। 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 4,067 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,27,259 हो गई। 

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में हालात सुधरे हैं। दिल्ली में कल कोरोना वायरस के 2,187 नये मामले सामने के बाद संक्रमितों की संख्या 1.07 लाख से अधिक हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,258 हो गई। दिल्ली में 23 जून को कोविड-19 के सर्वाधिक 3,947 मामले आए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?