लाइव न्यूज़ :

भारत में नए कोरोना मामलों में 30% का उछाल, 24 घंटे में 17,336 केस, एक्टिव केस 88 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: June 24, 2022 09:46 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना के 17 हजार से अधिक नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 24,867 हो गई है। यहां गुरुवार को 5218 नए मामले मिले।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से 24 घंटे में 13 लोगों की मौत, 17,336 नए मामले सामने आए।देश में कुल एक्टिव केस 88284 हो गए हैं, पिछले 24 घंटे में 4294 की वृद्धि हुई है।महाराष्ट्र, केरल से सबसे अधिक कोरोना केस, हरियाणा पांचवें स्थान पर।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में वृद्धि जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में 17,336 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में कल के मुकाबले नए केसों में करीब 30 प्रतिशत का उछाल है। वहीं 13 लोगों की मौत भी महामारी से इस अवधि में हो गई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 954 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह ये जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सक्रिय मामलों में भी 4294 की वृद्धि हुई है। ऐसे में देश में कुल एक्टिव केस 88284 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 13,029 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

इस बीच देश में कोरोना टीके के 196 करोड़ (1,96,77,33,21) से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें 13 लाख 71 हजार 107 डोज पिछले 24 घंटे में लगाए गए हैं। वहीं आईसीएमआर ने बताया कि 4 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट भी पिछले 24 घंटे में किए गए हैं।

महाराष्ट्र में 5 हजार से ज्यादा नए केस, केरल दूसरे स्थान पर

पिछले 24 घंटे में जिन पांच राज्यों से सबसे अधिक कोरोना केस सामने आए हैं, उसमें महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। यहां से गुरुवार को 5218 नए मामले सामने आए जबकि एक मरीज की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 24,867 हो गई है।

वहीं, केरल से 3890 नए केस मिले हैं जबकि 7 मौतें दर्ज की गई। यहां भी एक्टिव केस में वृद्धि है और ये आंकड़ा 25,911 हो गया है। दिल्ली तीसरे नंबर पर है जहां से 1934 नए कोरोना केस गुरुवार को मिले। यहां कोई मौत नहीं हुई पर एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5755 हो गई है।

इसके अलावा तमिलनाडु से 1063 नए केस मिले जबकि हरियाणा से 872 मामले मिले। हरियाणा में एक्टिव मरीजों की संख्या 3085 हो गई है। वहीं तमिलनाडु में सक्रिय मामले बढ़कर 5174 हो गए हैं।

कुछ अन्य राज्यों की बात करें तो कर्नाटक से 858 नए केस मिले। वहीं, उत्तर प्रदेश से 634, पश्चिम बंगाल से 745, राजस्थान से 135, गुजरात से 416, बिहार से 116, छत्तीसगढ़ से 114, पंजाब से 113 और गोवा से 151 नए कोरोना केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनादिल्ली में कोरोनाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?