लाइव न्यूज़ :

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 3303 नए केस, 39 मरीजों की गई जान

By विनीत कुमार | Updated: April 28, 2022 11:05 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में तीन हजार से ज्यादा नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। रिकवरी रेट अभी 98.74 प्रतिशत है।

Open in App

नई दिल्ली: भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3303 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कुल संक्रमण की संख्या 4,30,68,799 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे की अवधि में 701 नए सक्रिय मामलों के साथ सक्रिय मामले बढ़कर अब 16,980 हो गए है। देश में कोरोना से 39 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड संबंधित मौतों की कुल संख्या भारत में बढ़कर 5,23,693 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.04 प्रतिशत है जबकि रिकवरी या बीमारी से ठीक होने की दर देश में अभी 98.74 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार संक्रमण की दैनिक दर 0.66 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.61 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,28,126 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 188.40 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 39 मामले सामने आए, जिनमें केरल में 36, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,23,693 लोगों की मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,838, केरल के 68,952, कर्नाटक के 40,057, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,170, उत्तर प्रदेश के 23,506 और पश्चिम बंगाल के 21,201 लोग थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?