लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार, 24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2020 09:46 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ये अब तक की सबसे बड़ी उछाल है। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई है। मरने वालों की संख्या 13254 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के मामलों में पिछले 24 घंटे में सबसे बड़ा उछाल, 15413 नए मामलेदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख के पार, 24 घंटे में 306 लोगों की मौत

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले चार लाख के पार हो गये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 410461 हो गई है। साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 169451 है जबकि 13254 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से अब तक 227755 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 306 लोगों की जान गई है। वहीं, 15413 नए मामले सामने आए हैं। ये एक दिन में संक्रमण के मामले में भारत में सबसे बड़ी उछाल भी है।

भारत में कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कुल संक्रमितों की कुल संख्या 128205 हो गई है। वहीं, 5984 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 64153 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 58068 हो गई है। 

वहीं, दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,630 मामले शनिवार को सामने आए। शनिवार देर रात के अपडेट के अनुसार देश की राजधानी में संक्रमितों की संख्या 56,746 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में दूसरी बार एक दिन में संक्रमण के 3,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

इससे पहले 19 जून को 3,137 मामले सामने आए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 77 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 2,112 हो गई है। देश में एक जून से 21 जून तक संक्रमण के 2,19,926 मामले बढ़े हैं। संक्रमण के मामलों में जिन पांच राज्यों में सबसे तेजी से बढ़ोतरी हुई है, उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?