लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के रिकॉर्ड 1975 मामले आए सामने व 47 की हुई मौत 

By अनुराग आनंद | Updated: April 26, 2020 18:18 IST

भारत में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 26,917 हो गई  है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में  5914 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर चले गए हैं।देश भर में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक 826 मौतें हुई हैं।

नई दिल्ली: देश में कोरना संक्रमण के मामले में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। बता दें कि कल से अब तक 1975 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में कोरोना संक्रमण का अब तक का सबसे अधिक मामला है।

इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में 47 मौत भी हुई है। इस तरह भारत में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 26,917 हो गई  है। इसके साथ ही देशभर में  5914 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। वहीं, देश भर में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक 826 मौतें हुई हैं।

बता दें कि देश भर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ भारत में जारी जंग को पूरी तरह से जनता द्वारा, जनता के नेतृत्व में लड़ी जा रही लड़ाई बताते हुये देशवासियों को आगाह भी किया कि कुछ इलाकों को संक्रमण मुक्त बनाने में मिली सफलता के बाद अति आत्मविश्वास में न आयें, क्योंकि जरा सी भी लापरवाही बेहद घातक साबित हो सकती है।

मोदी ने रविवार को अपने बात’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि, आज, पूरा देश, देश का हर नागरिक, जन-जन, इस लड़ाई का सिपाही है, लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है। आप कहीं भी नज़र डालिये, आपको एहसास हो जायेगा कि भारत की लड़ाई जनता द्वारा लड़ी जा रही (पीपुल ड्रिवेन) है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में समाज के सभी वर्गों के योगदान का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि एक दूसरे की मदद के लिये हर जगह लोग आगे आ रहे हैं। उन्होंने इस अभियान में कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने में मिली शुरुआती कामयाबी का जिक्र करते हुये देशवासियों को अति आत्मविश्वास में आने से बचने के प्रति आगाह भी किया। उन्होंने पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत पर बल देते हुये कहा, ‘‘हमारे यहां कहा भी गया है कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी।’’

मोदी ने अक्षय तृतीया पर्व और रमजान के पवित्र माह की शुरुआत का उल्लेख करते हुये संकट के दौर में सभी वर्गों के लोगों द्वारा अपने पर्व घरों में ही मनाने का आह्वान किया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील