लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: आज स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और पीएम मोदी करेंगे बैठक, भारत में 31 मामलों की पुष्टी, देश में अलर्ट जारी

By अनुराग आनंद | Updated: March 7, 2020 10:04 IST

कोराना वायरस के देश में बढ़ते कहर को देखकर देश के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर कोरोना से बचाव व तैयारी को लेकर बात हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘रोगी, उसकी पत्नी, भाई और भाभी घर से काम करते थे।’’ पेटीएम के एक कर्मचारी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह भी पश्चिमी दिल्ली का निवासी है।

नई दिल्ली:  कोराना वायरस के देश में बढ़ते कहर को देखकर देश के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर कोरोना से बचाव व तैयारी को लेकर बात हो सकती है। इसके अलावा देश भर में कोरोना मरीज की संख्या 31 पहुंच गई है। यही नहीं इस बिमारी को लेकर देश में अलर्ट जारी है।

बता दें कि पश्चिमी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के परिवार के सात सदस्यों समेत कुल 11 लोगों को उनके आवास पर पृथक रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उस व्यक्ति ने थाईलैंड की यात्रा की थी जिसके बाद उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस 25 वर्षीय व्यक्ति ने मलेशिया की भी यात्रा की थी।

नमूनों की जांच के बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या तीन हो गई है। संक्रमित व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला है। उस क्षेत्र के 50 घरों पर भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘रोगी की पत्नी, माता-पिता, भाई, भाभी और उनके दो बच्चों को पृथक रखा गया है।

जांच के लिए उनके रक्त के नमूने लिए गए हैं।’’ व्यक्ति का कार्यालय गुड़गांव में है लेकिन वह अपने आवास से काम कर रहा था। उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘रोगी, उसकी पत्नी, भाई और भाभी घर से काम करते थे।’’ उसके संपर्क में चार अन्य लोगों को भी उनके आवास पर पृथक रखा गया है और उनकी भी जांच की गई है। उन्होंने कहा कि वे अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं जो उसके संपर्क में आए थे।

पेटीएम के एक कर्मचारी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह भी पश्चिमी दिल्ली का निवासी है। उसके संपर्क में आए 95 लोगों का पता लगा लिया गया है, इनमें से 22 लोग दिल्ली से हैं और उन्हें उनके आवास पर पृथक रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में अभी तक 31 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियादिल्लीपेटीएमसीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे