लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: हरियाणा के पलवल में कोविड-19 मरीजों के लिए नहीं है एक भी वेंटिलेटर, आ चुके हैं कोरोना के 28 मामले

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 9, 2020 10:49 IST

हरियाणा के पलवल जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में एक भी वेंटिलेटर मौजूद नहीं है। ऐसी स्थिति में यहां के मरीजों को दूसरे जिलों के अस्पताल में रेफर किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन होने के बाद पलवल में बढीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या।पलवल में गंभीर मरीजों के लिए नहीं हैं वेंटिलेटर, डॉक्टरों के आभाव से जूझ रहा अस्पताल।

गुरुग्राम:हरियाणा के पलवल जिले में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित अब तक 28 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन सबसे हैरानी वाली बात ये है कि यहां मौजूद एकलौते सिविल अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए एक भी वेंटिलेटर नहीं है। ऐसी स्थिति में अस्पताल के डॉक्टरों को जबरन गंभीर मरीजों को मेवात भेजना पड़ रहा है।

हालांकि, मेवात की स्थिति भी अच्छी नहीं हैं। मेवात में देश की 37 लाख जनसंख्या रहती है। मगर इसके बाद भी जिले के नागिरक अस्पताल में सिर्फ 215 आइसोलेशन बेड मौजूद हैं, जबकि यहां अब तक 38 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पलवल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ ब्रहम दत्त का इस मामले में कहना है कि हमें जिन चीजों की कमी थी, हम उसके बारे में पहले ही राज्य सरकार को बता चुके हैं। हमें वेंटिलेटर के साथ-साथ जनरल फिजीशियन की जरुरत थी। हालांकि, सरकार ने वादा किया था कि हमें कुछ ही दिनों में एक जनरल फिजीशियन ज्वाइन करने वाला है, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है और हम अभी भी डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। डॉ दत्त ने ये भी बताया कि उन्हें 15 डॉक्टरों और नर्सों की जरुरत है। मगर ये पद अभी तक खाली पड़े हैं। 

अपनी बात को जारी रखते हुए डॉ ब्रहम दत्त ने कहा कि पलवल के सरकारी अस्पताल में 60 बेडों का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। हर बेड पर ऑक्सीजन पल्स ऑक्सीमीटर की सुविधा भी मौजूद है, लेकिन हम गंभीर मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं क्योंकि कोरोना से संक्रमित मरीजों को बेहतर वेंटिलेटर की जरुरत होती है, जोकि हमारे पास नहीं है। ऐसे में ये बीमारी न फैले, इसके लिए हम मरीजों को नल्लहड़ के कोविड-19 अस्पताल में रेफर कर रहे हैं। पलवल के पास पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंटस) मौजूद हैं, लेकिन वेंटिलेटर और डॉक्टरों की भारी कमी की वजह से यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। 

आपको बताते चलें कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, तब पलवल में सिर्फ एक ही मामला सामने आया था, जोकि ठीक हो चुका था। मगर जैसे ही निजामुद्दीन मरकज से लौटे सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आया, तब यहां भी कोविड-19 (COVID-19) के मरीजों की संख्या इजाफा हो गया। अब पलवल में हालात ऐसे हैं कि यहां 28 मामले तो कोरोना पॉजिटिव हैं ही, जबकि कई मामलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनिज़ामुद्दिनकोरोना वायरस लॉकडाउनहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप