लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उज्जैन में कोरोना का बम फटा, एक साथ मिले 20 पॉजिटिव

By बृजेश परमार | Updated: April 23, 2020 07:23 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोविड -19 के प्रभाव के तहत बुधवार को शहर में कोरोना का बम ब्लास्ट हुआ। स्वास्थ्य विभाग को एक साथ 20 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। दिन भर विभाग की और से इसकी स्वीकारोक्ति नहीं की गई। शाम को सीएमएचओ ने स्वीकार किया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन में कोविड -19 के प्रभाव के तहत बुधवार को शहर में कोरोना का बम ब्लास्ट हुआ। स्वास्थ्य विभाग को एक साथ 20 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। दिन भर विभाग की और से इसकी स्वीकारोक्ति नहीं की गई। शाम को सीएमएचओ ने स्वीकार किया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोविड -19 के प्रभाव के तहत बुधवार को शहर में कोरोना का बम ब्लास्ट हुआ। स्वास्थ्य विभाग को एक साथ 20 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। दिन भर विभाग की और से इसकी स्वीकारोक्ति नहीं की गई। शाम को सीएमएचओ ने स्वीकार किया।

बुधवार को सुबह 5 पॉजिटिव की रिपोर्ट सामने आने की स्थिति सीएमएचऔ ने स्वीकार की थी । इसके बाद दोपहर में सोश्यल मिडिया पर सामने आया कि 18 और पॉजिटिव सामने आए हैं।यहां तक की सोश्यल मिडिया पर इनके नाम और मोबाइल नंबर की सूची प्रसारित होती रही इसके बाद भी अधिकारिक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की और से इसकी स्वीकारोक्ति कई बार पूछने पर भी नहीं की गई।

शाम को सीएमएचऔ डा.अनुसूईया गवली ने इसकी स्वीकारोक्ति करते हुए बताया कि कुल 20 रिपोर्ट पॉजिटिव सामने आई है।कुल 420 सेंपलों की रिपोर्ट लेब से बुधवार को हमें भेजी गई इसमें से 20 पॉजिटिव हैं। ये सभी पूर्व से ही क्वारंटाईन किए जा चुके हैं। 

सभी 20 पॉजिटिव में 3 वर्ष की बच्ची से लेकर 78 वर्ष के बुजुर्ग शामिल हैं।शहर के 13 कंटेनमेंट क्षेत्र के साथ ही कुछ नए क्षेत्रों से भी पॉजिटिव सामने आए हैं। रिपोर्ट में एक किशोर सहित 11 पुरूष एवं 3 वर्षीय एक बच्ची एवं 11 वर्षीय किशोरी सहित कुल 9 महिलाएं शामिल हैं। डा. गवली के अनुसार अब तक कुल 53 पॉजिटिव केस उनके यहां दर्ज हुए हैं। 

उनका कहना था कि विभागीय रूप से निर्देश के तहत हमने रतलाम में दर्ज तीन एवं इंदौर में दर्ज एक प्रकरण को हमारे यहां से हटा दिया है। संबंधित जिलों ने उन्हे दर्ज किया है।सभी पॉजिटिव मरीजों को आईसोलेट किया गया है।उनका यह भी कहना था कि लेब से अन्य जिलों रिपोर्ट भी हमें भेज दी जिसके चलते हमें उज्जैन के पॉजिटिव की रिपोर्ट शार्टिंग करना पड़ रही है जबकि सोशल मीडिया में चल रही पॉजिटिव की सूची स्पष्ट एवं एक साथ ही थी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाउज्जैनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'