लाइव न्यूज़ :

कोरोना: लॉकडाउन में हजारों लोग सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल कर आए, लेकिन सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 27, 2020 17:03 IST

ये हजारों मजदूर अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा आदि शहरों से पैदल चल कर दक्षिण राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा आदि जिलों में अपने-अपने गांव पहुंचे.

Open in App

विदेशों में फंसे भारतीयों को तो देश में लाने के लिए केन्द्र सरकार ने सतर्कता दिखाई, लेकिन देश के ही विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिसके नतीजे में हजारों लोगों को सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल कर अपने घर जाना पड़ा.

दक्षिण राजस्थान के लाखों मजदूर गुजरात में काम करते हैं और गुजरात के आर्थिक विकास में उनका भी बहुत बड़ा योगदान है, क्योंकि ये गुजरात के स्थानीय मजदूरों के मुकाबले काफी सस्ते हैं, लेकिन कोरोना के कारण लाॅक डाउन होने पर केन्द्र और गुजरात सरकार ने इन मजदूरों को बेसहारा छोड़ दिया.

ये हजारों मजदूर अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा आदि शहरों से पैदल चल कर दक्षिण राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा आदि जिलों में अपने-अपने गांव पहुंचे.

रास्ते में भी उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि एक तो हाईवे की ज्यादातर दुकाने बंद थी, इसलिए खाने-पीने का सामान ही नहीं मिला, और दूसरा- इनके पास पर्याप्त पैसे भी नहीं थे. वे लोग सबसे ज्यादा परेशान हुए जिनके पास सामान था और साथ में छोटे बच्चे भी थे. 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं