लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में 160 मीडियाकर्मियों की हुई जांच, कोई भी कोविड-19 से संक्रमित नहीं

By भाषा | Updated: April 24, 2020 22:14 IST

दिल्ली सरकार के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, फोटोग्राफर और कैमरामैन सहित 160 मीडियाकर्मियों के 22 अप्रैल को नमूने लिए गए थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘इनमें से किसी को भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में 22 अप्रैल को जिन 160 मीडिया कर्मियों की कोविड-19 संक्रमण को लेकर जांच की गई थी उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। दिल्ली सरकार के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, फोटोग्राफर और कैमरामैन सहित 160 मीडियाकर्मियों के 22 अप्रैल को नमूने लिए गए थे।

राष्ट्रीय राजधानी में 22 अप्रैल को जिन 160 मीडिया कर्मियों की कोविड-19 संक्रमण को लेकर जांच की गई थी उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारीी दी।

दिल्ली सरकार के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, फोटोग्राफर और कैमरामैन सहित 160 मीडियाकर्मियों के 22 अप्रैल को नमूने लिए गए थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इनमें से किसी को भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है।’’ यह जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''मैं आपकी सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। आप भी अग्रिम मोर्चे के हमारे कोरोना योद्धा है और इस संकट भरे समय में खबरों को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं।''

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी के मीडियाकर्मियों के लिए एक कोविड-19 परीक्षण केन्द्र की स्थापना की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में मीडियाकर्मियों के लिए कोविड-19 परीक्षण केन्द्र की स्थापना करने की घोषणा करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस से निपटने की लड़ाई में वे भी अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं। मुम्बई में 53 पत्रकारों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह घोषणा की गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग