लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: रसोइया निकला कोरोना संक्रमित, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने खुद को किया पृथक

By भाषा | Updated: May 15, 2020 05:49 IST

उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश और उनके परिवार ने अपने रसोइए के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को पृथक कर लिया है। सूत्रों के अनुसार सात मई से छुट्टी पर गए रसोइए के बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश और उनके परिवार ने अपने रसोइए के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को पृथक कर लिया है।सूत्रों के अनुसार सात मई से छुट्टी पर गए रसोइए के बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश और उनके परिवार ने अपने रसोइए के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को पृथक कर लिया है। सूत्रों के अनुसार सात मई से छुट्टी पर गए रसोइए के बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

सूत्रों ने कहा कि हो सकता है कि रसोइया छुट्टी के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आया हो, लेकिन न्यायाधीश और उनके परिवार ने ऐहतियातन खुद को पृथक कर लिया है। 

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह अपने दैनिक अपडेट में कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 134 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,549 तक पहुंच गई है। वहीं बुधवार सुबह आठ बजे से संक्रमण के 3,722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 78,003 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 49,219 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 26,234 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। हालांकि रात 9.10 बजे तक विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त आंकड़ों के संकलन से पीटीआई द्वारा तैयार तालिका के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 81,634 पहुंच गयी है। इसके अनुसार देश में अब तक कम से कम 2,572 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हो गयी और 27,537 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियासुप्रीम कोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील