लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एसएंडपी ने भी भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 1.8 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: April 18, 2020 05:47 IST

एजेंसी ने कहा कि बाद में वृद्धि दर में सुधार होने की उम्मीद है और यह 2021-22 में बढ़कर 7.5 प्रतिशत रह सकता है। एसएंडपी ने 2020-21 के लिये भारत की वृद्धि दर का अनुमान 5.2 प्रतिशत से घटाकर मार्च में 3.5 प्रतिशत कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देक्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आयी वैश्विक महामारी के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष के लिये भारत की वृद्धि दर का अनुमान शुक्रवार को घटाकर 1.8 प्रतिशत कर दिया। एजेंसी ने कहा कि बाद में वृद्धि दर में सुधार होने की उम्मीद है और यह 2021-22 में बढ़कर 7.5 प्रतिशत रह सकता है। एसएंडपी ने 2020-21 के लिये भारत की वृद्धि दर का अनुमान 5.2 प्रतिशत से घटाकर मार्च में 3.5 प्रतिशत कर दिया था।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आयी वैश्विक महामारी के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष के लिये भारत की वृद्धि दर का अनुमान शुक्रवार को घटाकर 1.8 प्रतिशत कर दिया।

एजेंसी ने कहा कि बाद में वृद्धि दर में सुधार होने की उम्मीद है और यह 2021-22 में बढ़कर 7.5 प्रतिशत रह सकता है। एसएंडपी ने 2020-21 के लिये भारत की वृद्धि दर का अनुमान 5.2 प्रतिशत से घटाकर मार्च में 3.5 प्रतिशत कर दिया था।

एजेंसी ने कहा, ‘‘हम ऐसा मान कर चल रहे हैं कि सामुदायिक संक्रमण का पहला चरण मार्च में चीन में अपने उच्च स्तर पर था और इस क्षेत्र की अधिकांश अन्य अर्थव्यवस्थाओं में यह अप्रैल में उच्च स्तर पर रहेगा।

भारत और इंडोनेशिया जैसे कुछ उभरते बाजारों में संक्रमण के मामलों का उच्चतम स्तर कुछ देर से तीसरी तिमाही की शुरुआत में सामने आने के अनुमान हैं।’’

एसएंडपी ने 2020 में एशिया प्रशांत क्षेत्र की वृद्धि दर 0.3 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। एजेंसी ने कहा कि इस दौरान चीन की वृद्धि दर 1.2 प्रतिशत रह सकती है, जबकि जापान की अर्थव्यवस्था में 3.6 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

इससे पहले प्रतिस्पर्धी एजेंसी फिच ने भी चालू वित्त वर्ष के लिये भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर दो प्रतिशत कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को भारत की वृद्धि दर 1.9 प्रतिशत रहने तथा विश्वबैंक को 1.5 प्रतिशत से 2.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल