लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को दी राहत, यात्रा की तारीख बदलने पर अतिरिक्त चार्ज नहीं, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 18:18 IST

कोरोना वायरस का प्रभावः कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को कहा कि 12 मार्च से 31 मार्च के बीच बुकिंग कराने वाले सभी यात्री अपनी यात्रा की नयी तारीख मुफ्त में फिर से निर्धारित कर सकते हैं। एअर इंडिया की किफायती इकाई एअर इंडिया (एआई) एक्सप्रेस 13 अंतरराष्ट्रीय गंतव्य स्थानों तक सेवाएं देती है जिनमें से ज्यादातर खाड़ी देश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के प्रकोप के बीच कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद एयरलाइन ने सिंगापुर तक अपनी उड़ानों की संख्या घटा दी है और कुवैत तक की सेवाओं पर रोक लगा दी है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस की वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है। यात्रा के तीन दिन पहले तक यात्रा की तारीख बदलने पर अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। यह सुविधा 12 मार्च से 31 मार्च तक लागू होगी।

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को कहा कि 12 मार्च से 31 मार्च के बीच बुकिंग कराने वाले सभी यात्री अपनी यात्रा की नयी तारीख मुफ्त में फिर से निर्धारित कर सकते हैं। एअर इंडिया की किफायती इकाई एअर इंडिया (एआई) एक्सप्रेस 13 अंतरराष्ट्रीय गंतव्य स्थानों तक सेवाएं देती है जिनमें से ज्यादातर खाड़ी देश हैं।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “कोविड-19 के चलते अनिश्चित यात्रा स्थिति को देखते हुए 12 मार्च से 31 मार्च के बीच बुक कराई गई टिकटों के लिए उड़ान के प्रस्थान से तीन दिन पहले तक यात्रियों को मुफ्त में तारीख बदलने की अनुमति दी जाएगी।” टिकट रद्द कराने में लगने वाला शुल्क पहले की ही लागू होगा। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं।

एयरलाइन हर हफ्ते दुबई और बहरीन समेत खाड़ी देशों के 12 स्थानों और सिंगापुर तक 660 उड़ानों का परिचालन करता है। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद एयरलाइन ने सिंगापुर तक अपनी उड़ानों की संख्या घटा दी है और कुवैत तक की सेवाओं पर रोक लगा दी है।

अधिकारी ने यह भी बताया कि दोहा तक की उड़ानों को भी रद्द किया जा सकता है क्योंकि खाड़ी देश ने कोरोना वायरस के डर से भारत और 13 अन्य देशों से लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। यात्रा प्रतिबंध लगाने वाले अन्य देशों में सऊदी अरब भी शामिल है।

उमरा वीजा और पर्यटन वीजा धारक यात्रियों के सऊदी अरब आने पर रोक लगा दी गई है। रविवार को गो एयर ने कहा था कि वह 30 अप्रैल तक के लिए बुक टिकटों की तारीख बदले जाने या रद्द कराने पर कोई शुल्क नहीं लेगा बशर्ते उड़ान के प्रस्थान से 14 दिन पहले ऐसा कर लिया जाए। वहीं शनिवार को इंडिगो ने भी 12 मार्च से 31 मार्च के बीच बुक टिकटों में बदलाव को लेकर वसूला गया शुल्क माफ करने की घोषणा की थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसएयर इंडियाचीनईरानइराकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप