लाइव न्यूज़ :

अंबालाः ग्रामीणों ने कोरोना संदिग्ध के दाह संस्कार का किया विरोध, हरियाणा पुलिस और डॉक्टरों पर फेंके पत्थर

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 28, 2020 09:26 IST

Coronavirus: लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए, चंदपुरा गांव के निवासियों ने श्मशान घाट पर पुलिस और डॉक्टरों पर पत्थर फेंके। बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के अंबाला जिले के एक गांव में ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए और उन्होंने डॉक्टरों पर पत्थर फेंके। 60 वर्षीय महिला की सोमवार को शहर के सिटी अस्पताल में मौत हो गई थी।

चंडीगढ़ः कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे देश में फैला हुआ है। इस दौरान लगातार पुलिस और डॉक्टरों पर हमले की की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला बीती शाम (27 अप्रैल) हरियाणा के अंबाला जिले के एक गांव का है, जहां ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए और उन्होंने डॉक्टरों पर पत्थर फेंके। इसके पीछे की वजह यह है कि ग्रामीणों ने एक कोरोना वायरस के संदिग्ध के दाह संस्कार का विरोध किया। बता दें, 60 वर्षीय महिला की सोमवार को शहर के सिटी अस्पताल में मौत हो गई थी।

लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए, चंदपुरा गांव के निवासियों ने श्मशान घाट पर पुलिस और डॉक्टरों पर पत्थर फेंके। बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। भीड़ को तितर-बितर करने के बाद दाह संस्कार किया गया। एक डॉक्टर ने कहा कि मृतक महिला की कोरोनो जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा, 'महिला को अस्थमा था और सोमवार दोपहर से वह ठीक से सांस नहीं ले पा रही थी । उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। हमने COVID-19 परीक्षण के लिए उसके नमूने एकत्र किए। नियत प्रक्रिया और एसओपी का पालन करने के बाद हमने दाह संस्कार के लिए जिला प्रशासन की ओर से तय की जगह पर शव को भेजा।

डॉक्टर ने कहा कि एक कोरोना मरीज के लिए जो प्रक्रिया अपनाई जाती है वो ही इस कोविड-19 के संदिग्ध के संदिग्ध के लिए अपनाई गई है।  ग्रामीणों ने अनावश्यक रूप से दाह संस्कार का विरोध किया। 

अंबाला छावनी के डीएसपी राम कुमार ने कहा है कि हमने यह बताते हुए ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया कि सभी सुरक्षा उपायों को अपनाया जा रहा है, लेकिन उन्होंने नहीं सुना। जल्द ही, उन्होंने डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। उन्होंने एक एम्बुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमें भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कुछ बल प्रयोग करना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने और पुलिस व डॉक्टरों पर हमला करने के लिए ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस