लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोनाः कुल मरीज 65979,  तीन जिलों में शतक, मृतकों की संख्या 915

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 21, 2020 05:40 IST

सर्वाधिक 138 मामले अजमेर में सामने आए। वहीं, इनमें भीलवाड़ा में 106, अलवर में 100, जयपुर में 99, उदयपुर में 82, नागौर में 50, बूंदी में 38, जोधपुर में 36, चितौडगढ़ में 22 और प्रतापगढ़ में 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मिले 690 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ आंकड़ा बढ़कर 65979 हो गया है।बीते 24 घंटों में 7 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर अब 915 हो गई है। मंगलवार को भी रिकाॅर्ड 1312 नये कोरोना मरीज मिले थे।कुल 19 लाख 98 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 65979 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

जयपुरः राजस्थान में जुलाई माह में शुरू हुआ 1000 से अधिक नए कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातर जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मिले 690 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ आंकड़ा बढ़कर 65979 हो गया है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 138 मामले अजमेर में सामने आए। वहीं, इनमें भीलवाड़ा में 106, अलवर में 100, जयपुर में 99, उदयपुर में 82, नागौर में 50, बूंदी में 38, जोधपुर में 36, चितौडगढ़ में 22 और प्रतापगढ़ में 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं, बीते 24 घंटों में 7 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर अब 915 हो गई है। मंगलवार को भी रिकाॅर्ड 1312 नये कोरोना मरीज मिले थे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 19 लाख 98 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 65979 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 50393 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 915 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेष में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 14671 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 9719 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं।

जयपुर में 8063 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 6442, कोटा में 3875, पाली में 3503, बीकानेर में 3480, अजमेर में 3353, भरतपुर में 3341, सीकर में 2102, उदयपुर-नागौर में 2070-2070, धौलपुर में 2006, बाड़मेर में 1990, भीलवाड़ा में 1618, जालौर में 1310, सिरोही में 1069, झालावाड़ में 1026, राजसमंद में 970, झुंझुनूं में 838 और डूंगरपुर में 835 लोग अब तक कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं।वहीं, चूरू में 774, चित्तौड़गढ़ में 704, टोंक में 514, श्रीगंगानगर में 505, करौली में 492, बूंदी में 439, दौसा में 436, सवाई माधोपुर में 391, बांसवाड़ा में 387, बारां में 386, प्रतापगढ़ में 327, हनुमानगढ़ में 308 और जैसलमेर में 306 (इनमें 14 ईरान से आए) कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यों से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 915 मरीजों की जान जा चुकी है। राजस्थान में कोरोना से अब तक 915 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 240 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 87, बीकानेर में 63, भरतपुर में 61, अजमेर में 62, कोटा में 57, नागौर में 38, पाली में 34, अलवर में 23, उदयपुर में 19, धौलपुर में 18, बाड़मेर में 15, सीकर में 13, बारां और सवाई माधोपुर में 12-12, राजसमंद और सिरोही में 11-11, भीलवाड़ा में 10, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, जालौर और करौली में 7-7, टोंक, झुंझुनूं और चित्तौड़गढ़ में 6-6, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और दौसा में 4-4, चूरू में 2, बूंदी और हनुमानगढ़ में 1-1 कोरोना रोगी की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 38 मरीजों की भी अब तक मौत हो चुकी है।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोविड-19 इंडियाअशोक गहलोतजयपुरकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया