Coronavirus: गर्भवती कर्मचारियों को कार्यालय जाने से छूट मिलेगी: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Published: May 21, 2020 05:47 AM2020-05-21T05:47:52+5:302020-05-21T05:47:52+5:30

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘गर्भवती महिला कर्मचारी जो पहले से मातृत्व अवकाश पर नहीं हैं, उन्हें भी कार्यालय जाने से छूट दी जाएगी। इसी तरह से दिव्यांग व्यक्तियों को भी कार्यालय में जाने से छूट दी जाएगी।’’

Coronavirus: Pregnant employees will be exempted from going to office: Jitendra Singh | Coronavirus: गर्भवती कर्मचारियों को कार्यालय जाने से छूट मिलेगी: जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह। (फाइल फोटो)

Highlightsकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय में जाने से छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आशय का एक परिपत्र जारी किया गया है और उम्मीद है कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ-साथ सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसका पालन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय में जाने से छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आशय का एक परिपत्र जारी किया गया है और उम्मीद है कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ-साथ सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसका पालन करेंगे।

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘गर्भवती महिला कर्मचारी जो पहले से मातृत्व अवकाश पर नहीं हैं, उन्हें भी कार्यालय जाने से छूट दी जाएगी। इसी तरह से दिव्यांग व्यक्तियों को भी कार्यालय में जाने से छूट दी जाएगी।’’

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक नवीनतम परिपत्र में यह भी कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी जो लॉकडाउन से पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं और इन बीमारियों का इलाज करा रहे थे, उन्हें भी जहां तक ​​संभव हो सकता है, छूट दी जाए।

मंत्री ने कहा, ‘‘अधिकारियों और कर्मचारियों के आने और जाने के लिए समय का कड़ाई से पालन करना महत्वपूर्ण है। अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए, सभी विभागों के प्रमुखों को सलाह दी गई है कि वे इसके लिए समय के तीन सेटों को सुनिश्चित करें।’’

ये क्रमशः सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे, सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे और सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे होंगे। सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सावधानी बरती जाती है कि कार्यालय में कामकाज जारी रहने के दौरान अधिकारियों के कल्याण और सुरक्षा की अनदेखी न हो।

Web Title: Coronavirus: Pregnant employees will be exempted from going to office: Jitendra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे