लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देशों के नेताओं से की बात, भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए कहा

By भाषा | Updated: April 10, 2020 22:43 IST

मोदी ने अबू धाबी के शाहजादे शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान, कतर के अमीर शेख तामित बिन हमाद अल थानी, कुवैत के प्रधानमंत्री शेख सबाह अल खालिद अल हमाद अल सबाह और बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा के साथ चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को फैलने से रोकने के प्रयासों के बीच पिछले कुछ सप्ताहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देशों के कई नेताओं के साथ बातचीत की और इस दौरान विशेष तौर पर भारतीय समुदाय के कल्याण के बारे में चर्चा की।पिछले कुछ सप्ताहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान समेत खाड़ी क्षेत्र में स्थित कई देशों के नेताओं के साथ चर्चा की।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के प्रयासों के बीच पिछले कुछ सप्ताहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देशों के कई नेताओं के साथ बातचीत की और इस दौरान विशेष तौर पर भारतीय समुदाय के कल्याण के बारे में चर्चा की।

पिछले कुछ सप्ताहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान समेत खाड़ी क्षेत्र में स्थित कई देशों के नेताओं के साथ चर्चा की। मोदी ने मोहम्मद बिन सलमान के साथ 17 मार्च को कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर चर्चा की।

मोदी ने अबू धाबी के शाहजादे शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान, कतर के अमीर शेख तामित बिन हमाद अल थानी, कुवैत के प्रधानमंत्री शेख सबाह अल खालिद अल हमाद अल सबाह और बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा के साथ चर्चा की।

अधिकारियों ने बताया कि इन नेताओं के साथ चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन देशों में भारतीय समुदाय के कल्याण एवं कुशलक्षेम से जुड़े विषयों को उठाया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने दुनिया के इन देशों के नेताओं से व्यक्तिगत रूप से भारतीय समुदाय के लोगों की कुशलक्षेम का ध्यान रखने का आग्रह किया और सभी देशों के नेताओं ने अश्वासन दिया कि भारतीय समुदाय के लोगों का ध्यान रखा जायेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामोदी सरकारनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं