Coronavirus: COVID-19 की जांच के लिए तीन और प्रयोगशालाओं को अनुमति

By भाषा | Published: March 23, 2020 06:04 AM2020-03-23T06:04:13+5:302020-03-23T06:10:46+5:30

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने महाराष्ट्र में तीन और प्रयोगशालाओं को कोविड-19 जांच करने की अनुमति दे दी है। एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।

Coronavirus: Permits for three more laboratories to test COVID-19 | Coronavirus: COVID-19 की जांच के लिए तीन और प्रयोगशालाओं को अनुमति

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsभारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने महाराष्ट्र में तीन और प्रयोगशालाओं को कोविड-19 जांच करने की अनुमति दे दी है। एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक महाराष्ट्र में रोजाना 100 नमूनों की जांच हो पा रही थी लेकिन तीन नई जगहों पर जांच की सुविधा शुरू होने से रोजाना करीब 600 नमूनों की जांच हो सकेगी।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने महाराष्ट्र में तीन और प्रयोगशालाओं को कोविड-19 जांच करने की अनुमति दे दी है। एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक महाराष्ट्र में रोजाना 100 नमूनों की जांच हो पा रही थी लेकिन तीन नई जगहों पर जांच की सुविधा शुरू होने से रोजाना करीब 600 नमूनों की जांच हो सकेगी।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने कहा कि इनमें से दो प्रयोगशालाएं पुणे जबकि एक मुंबई में है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में देशमुख ने कहा कि अब तक हम रोजाना 100 नमूनों की जांच कर रहे थे।

आईसीएमआर ने पुणे के सासून अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज के साथ ही मुंबई की हाफकिन संस्था को भी कोविड-19 की जांच की अनुमति दे दी है।

उन्होंने कहा कि इससे राज्य में जांच क्षमता 100 नमूनों के मुकाबले बढ़कर 600 तक हो पाएगी। बयान में कहा गया कि राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों में भी जांच प्रयोगशालाएं बनाने की मांग की है।

Web Title: Coronavirus: Permits for three more laboratories to test COVID-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे