लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उज्जैन में मेडिकल टीम के स्वागत में सोशल डिस्टेंसिग की उड़ी धज्जियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 6, 2020 07:43 IST

मेडिकल टीम के यहां पहुंचने पर उनका स्थानीय लोगों ने उत्साह से स्वागत किया। अतिउत्साह की स्थिति बन गई और मेडिकल टीम को साफा बांधा गया। यहां तक की बांद में छोटे मोटे जुलूस की स्थिति बनाकर लोग इसमें शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन के जिस जांसापुरा में वृद्धा की कोरोना से सबसे पहले मौत हुई और उनके पति सहित 5 परिजन पॉजिटिव आए हैं, उसी क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग की रविवार को धज्जियां उड़ाई गईं। मेडिकल टीम के स्वागत में साफा बांधा गया और जुलूस बना दिया गया। इसके विपरित अंबर कालोनी में इसका पालन हुआ है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन के जिस जांसापुरा में वृद्धा की कोरोना से सबसे पहले मौत हुई और उनके पति सहित 5 परिजन पॉजिटिव आए हैं, उसी क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग की रविवार को धज्जियां उड़ाई गईं। मेडिकल टीम के स्वागत में साफा बांधा गया और जुलूस बना दिया गया। इसके विपरित अंबर कालोनी में इसका पालन हुआ है।

इंदौर के टाट पट्टी बाखल में मेडिकल टीम पर हमले के बाद सभी जगह उनके उत्साहवर्धन और आपराधिक तत्वों को हतोत्साहित करने के लिए मेडिकल टीम के स्वागत का दौर चल रहा है।

इसमें सोशल डिस्टेंसिग का पालन अनिवार्य किया गया है। रविवार को उज्जैन के उच्च संक्रमित क्षेत्र जांसापुरा में दोपहर में मेडिकल टीम का स्वागत रखा गया था। क्षेत्रीय स्तर पर स्थानीय लोग इसमें शामिल हुए।

मेडिकल टीम के यहां पहुंचने पर उनका स्थानीय लोगों ने उत्साह से स्वागत किया। अतिउत्साह की स्थिति बन गई और मेडिकल टीम को साफा बांधा गया। यहां तक की बांद में छोटे मोटे जुलूस की स्थिति बनाकर लोग इसमें शामिल हुए।

इस दौरान मेडिकल टीम में शामिल डॉक्टरों और दल के अन्य सदस्यों, वहां उपस्थित पुलिस और अन्य अधिकारियों ने आपत्ति नहीं की और समझाईश भी नहीं दी।

यहां तक की जुलूस में कई युवाओं ने तो मास्क पहनना भी वाजिब नहीं समझा। सबसे अहम बात तो यह है कि जांसापुरा क्षेत्र में नगर निगम के करीब 400 से अधिक सफाई कर्मचारी और कुछ अधिकारी भी यहां निवास करते हैं।

उज्जैन के घोषित दूसरे संक्रमित क्षेत्र अंबर कालोनी जहां कोराना से एक युवक की मौत हुई थी वहां मेडिकल टीम का सोशल डिस्टेंसिग के साथ पालन करते हुए स्वागत किया गया। दोनों क्षेत्रों के दो प्रकार के विडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अधिकारियों की सांसें फूल गईं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउज्जैनसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया