लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: गोवा में 1500-2000 विदेशी फंसे, अधिकतर ब्रिटेन के नागरिक, वापस भेजने की कोशिश जारी

By भाषा | Updated: April 1, 2020 14:55 IST

मंगलवार को एक विशेष विमान में जर्मनी और अन्य यूरोपीय संघ के 317 पर्यटकों को गोवा से फ्रैंकफर्ट भेजा गया था। रोसिया एयरलाइंस का एक विमान भी रूस और उसके पड़ोसी देश के 133 पर्यटकों को लेकर गोवा से कल रवाना हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में 1500 से लेकर दो हजार विदेशी फंसे हैं, जिसमें से अधिकतर ब्रिटेन के नागरिक हैं।विदेशियों को ले जाने के लिए 40 टैक्सी चालकों को विशेष पास भी जारी किए गए हैं।

पणजी: कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते गोवा में फंसे करीब 2000 विदेशी पर्यटकों को उनके देश भेजने की कोशिश जारी है। ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा (टीटीएजी) के अध्यक्ष सवियो मेसियस ने कहा कि तटीय राज्य में फंसे अधिकांश पर्यटक ब्रिटिश नागरिक हैं क्योंकि कई अन्य देशों के पर्यटक यहां से जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा, 'गोवा में 1500 से लेकर दो हजार विदेशी फंसे हैं। इनमें से अधिकतर ब्रिटेन के नागरिक हैं। हमें कई विदेशियों के मदद के लिए फोन आ रहे हैं। कई ने ब्रिटिश दूतावास और गोवा पुलिस से भी संपर्क किया है।' उन्होंने बताया कि उन्हें ले जाने के लिए विमान आ रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या गोवा हवाई अड्डे पर पहुंचने की है क्योंकि टैक्सियां नहीं चल रही हैं। 

इसलिए विदेशियों को ले जाने के लिए 40 टैक्सी चालकों को विशेष पास भी जारी किए गए हैं। मंगलवार को एक विशेष विमान में जर्मनी और अन्य यूरोपीय संघ के 317 पर्यटकों को गोवा से फ्रैंकफर्ट भेजा गया था। रोसिया एयरलाइंस का एक विमान भी रूस और उसके पड़ोसी देश के 133 पर्यटकों को लेकर गोवा से कल रवाना हुआ था।

टॅग्स :कोरोना वायरसगोवाप्रमोद सावंतब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया