लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ओडिशा ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, केंद्र से भी रेल और विमान सेवा रोकने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: April 9, 2020 23:12 IST

पांच वरिष्ठ मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम नवीन पटनायक ने यह संदेश दिया। पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से भी 30 अप्रैल तक रेल और उड़ान सेवा पर रोक जारी रखने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन (बंद) को इस महीने के आखिर तक राज्य में बढ़ाने का बृहस्पतिवार को फैसला किया। राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस निर्णय की घोषणा की।

ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन (बंद) को इस महीने के आखिर तक राज्य में बढ़ाने का बृहस्पतिवार को फैसला किया। राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस निर्णय की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हमने 30 अप्रैल तक बंद को बढ़ाने का फैसला किया है और इस संबंध में केंद्र को सिफारिश भेजेंगे कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाए।’’

पांच वरिष्ठ मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट की बैठक के बाद उन्होंने यह संदेश दिया। पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से भी 30 अप्रैल तक रेल और उड़ान सेवा पर रोक जारी रखने का आग्रह किया है।

ओडिशा में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 44 मामले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संक्रमण की रोकथाम के लिए 24 मार्च को 21 दिन के बंद का ऐलान किया था जो 14 अप्रैल तक चलना है।

पटनायक ने बंद के दौरान सहयोग करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि इसमें काफी कुर्बानियां देनी पड़ती हैं, कष्ट उठाने पड़ते हैं और अनिश्चितता रहती है लेकिन स्थिति का सामना करने के लिए यही तरीका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा में कोविड-19 का पहला मामला 15 मार्च को सामने आया और बुधवार तक यह संख्या 42 हो गई जो ज्यादा बढ़ोतरी नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाओड़िसालोकमत हिंदी समाचारनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप