Coronavirus: न्यूजीलैंड ने भारत से आ रहे लोगों की एंट्री पर लगाई रोक, जाने पूरी अपडेट

By विनीत कुमार | Published: April 8, 2021 09:07 AM2021-04-08T09:07:54+5:302021-04-08T09:28:00+5:30

भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हो रही है। इस बीच न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी है।

Coronavirus New Zealand temporarily suspends entry for all travellers from India | Coronavirus: न्यूजीलैंड ने भारत से आ रहे लोगों की एंट्री पर लगाई रोक, जाने पूरी अपडेट

न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगाई (फोटो- एएनआई)

Highlightsन्यूजीलैंड ने भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भारत से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगाईभारत से आने वाले लोगों पर बैन 11 अप्रैल से शुरू होगा और 28 अप्रैल तक जारी रहेगाभारत से आने वाले न्यूजीलैंड के अपने नागरिकों पर भी फिलहाल लागू रहेगी ये रोक

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच न्यूजीलैंड ने बड़ा फैसला लिया है। न्यूजीलैंड में भारत से आने वाले लोगों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने गुरुवार को ये फैसला लिया। ये रोक उन लोगों पर भी लागू होगी जो न्यूजीलैंड के नागरिक हैं और किसी वजह से फिलहाल भारत में हैं। 

न्यूजीलैंड की सरकार की ओर से बताया गया है कि भारत से आने वाले लोगों पर बैन 11 अप्रैल से शुरू होगा और 28 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान सरकार अन्य तरीकों के बारे में सोचेगी जिससे यात्रा को फिर से बहाल किया जा सके। 


न्यूजीलैंड पहले भी कई अन्य देशों के यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा चुका है। इस लिस्ट में तब भारत भी शामिल था। हालांकि बाद में मामलों के घटने के बाद उस फैसले को वापस ले लिया गया था। 

बहरहाल, एक बार फिर न्यूजीलैंड की ओर से ये फैसला तब लिया गया है जब भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। पिछले चार दिनों में ही तीन दिन भारत में कोरोना के एक दिन में एक लाख से अधिक केस सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को सवा लाख से ज्यादा नए मामले मिले है।

भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। बीते दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हजार नए केस सामने आए हैं। ऐसे ही दिल्ली में भी मामले बढ़े हैं। यहां पिछले 24 घंटे में करीब 5500 मामले सामने आए हैं। यूपी में भी 5000 के करीब तो कर्नाटक में सात हजार के करीब नए मामले देखने को मिले हैं।

Web Title: Coronavirus New Zealand temporarily suspends entry for all travellers from India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे