लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नीमच जिला राजस्थान से जुड़ा होने के बाद भी सुरक्षित, उज्जैन संभाग में अब तक 70 संक्रमित आए सामने, 11 की मौत

By बृजेश परमार | Updated: April 16, 2020 23:09 IST

कोरोनावायरस के कहर में उज्जैन संभाग का नीमच जिला राजस्थान से पुरी तरह लगा होने के बावजूद पूरी तरह अब तक सुरक्षित है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोनावायरस के कहर में उज्जैन संभाग का नीमच जिला राजस्थान से पुरी तरह लगा होने के बावजूद पूरी तरह अब तक सुरक्षित है।देश के विभिन्न हिस्सों के रहवासी यहां होने के बावजूद कोरोना का एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।

कोरोनावायरस के कहर में उज्जैन संभाग का नीमच जिला राजस्थान से पुरी तरह लगा होने के बावजूद पूरी तरह अब तक सुरक्षित है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का केंट और केंद्रीय सरकार का अफीम शोधन कारखाना संचालित होता है। देश के विभिन्न हिस्सों के रहवासी यहां होने के बावजूद कोरोना का एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। संभाग के शेष 6 जिलों में अब तक 70 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, इनमें से 11 की मौत हो चुकी है और 5 मरीज स्वस्थ्य होकर घरों को लौट चुके हैं।

मध्य प्रदेश के पश्चिमी छोर के संभाग उज्जैन के तहत 7 जिले हैं। सात जिलों में कोरोना महामारी का सर्वाधिक प्रकोप संभागीय मुख्यालय पर ही है। मध्यप्रदेश में यह तीसरे नंबर पर है और देश में घोषित प्रभावित जिलों में शामिल है। बारह ज्योर्तिलिंग में से प्रमुख महाकालेश्वर का मंदिर और धार्मिक शहर होने के कारण यहां देश भर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। 

स्वास्थ्य विभाग के संभागीय कार्यालय के अनुसार गुरुवार दोपहर तक संभाग में 70 पॉजिटिव कोरोना संक्रमित 7 जिलों के तहत दर्ज किए गए हैं। इनमें से 11 की मौत हो चुकी है और 5 मरीज अस्पतालों से स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। 

संभाग का नीमच जिला अपनी प्रमुखता लिए हुए है। इसका अधिकांश हिस्सा राजस्थान से लगा हुआ है। नीमच जिले की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. संगीता भारती के अनुसार अब तक भेजे गए सेंपल में से 33 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। करीब इतनी ही रिपोर्ट का इंतजार है। घर-घर सर्वे करवाया जा रहा है, संदिग्ध होने पर सेंपल लेकर लेब को भेजे गए। गुरुवार दोपहर तक एक भी मरीज सामने नहीं आया है। 

संभाग के ही देवास जिले में 15 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं इनमें से 4 की मृत्यु हो चुकी है। रतलाम में 9 पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए हैं। मंदसौर में 7 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें से एक की मृत्यु हुई है।

राजस्थान से ही लगा आगर मालवा जिले में 4 पॉजिटिव दर्ज किए गए हैं। इन 4 में नलखेड़ा में अवैध रूप से एक धर्म स्थल में रह रहे दिल्ली के 3 लोग शामिल हैं। संभागीय मुख्यालय के उज्जैन जिले में अब तक 30 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें से 6 की मौत हो चुकी है और 5 संक्रमितों को अस्पताल से स्वास्थ्य लाभ देकर घर के लिए रवाना किया जा चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउज्जैनराजस्थानमध्य प्रदेश में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव