Coronavirus in maharashtra: पुणे में 10 पॉजिटिव केस, अमेरिका की यात्रा पर गया था, महाराष्ट्र में 17 लोग संक्रमित

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 13, 2020 04:40 PM2020-03-13T16:40:23+5:302020-03-13T17:02:06+5:30

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने यहां बताया कि एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह अमेरिका की यात्रा पर गया था। इसके साथ महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ कर 17 हो गई है।

Coronavirus maharashtra ki latest news hindi pune covid 19 positive case number information | Coronavirus in maharashtra: पुणे में 10 पॉजिटिव केस, अमेरिका की यात्रा पर गया था, महाराष्ट्र में 17 लोग संक्रमित

पुणे के 10 रोगियों में सात ने दुबई की एक विमान से यात्रा की थी।

Highlightsपुणे में 10 मामलों के अलावा, मुंबई में दो और नागपुर में 3 व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।जिलाधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

पुणेः नागपुर में कोरोना वायरस की जांच में दो और पुणे में एक और मामले की पुष्टि के साथ ही शुक्रवार को महाराष्ट्र में इस विषाणु से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 17 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मंडलायुक्त संजीव कुमार ने कहा कि नागपुर में दो दिन पहले 45 वर्षीय एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद शुक्रवार को उक्त व्यक्ति की पत्नी और दोस्त के भी जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कुमार ने कहा, “व्यक्ति अपनी पत्नी और दोस्त के साथ पिछले सप्ताह अमेरिका से लौटा था।”

अधिकारियों ने बताया कि उसे शहर में स्थित इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कालेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आए 15 लोगों की निगरानी की जा रही थी और उनके नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे।

व्यक्ति की पत्नी और दोस्त का यहां सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पुणे में अमेरिका की यात्रा कर आए एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। महाराष्ट्र में अब तक पुणे में 10, मुंबई और नागपुर में तीन-तीन और ठाणे में एक कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने यहां बताया कि एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह अमेरिका की यात्रा पर गया था। इसके साथ महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ कर 17 हो गई है।

पुणे में 10 मामलों के अलावा, मुंबई में दो और नागपुर में 3 व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वह एक मार्च को अमेरिका से आया था और उसके लार के नमूने 11 मार्च को लिये गये थे।

उन्होंने कहा कि शहर के नायडू अस्पताल में इलाजरत सभी रोगियों की हालत स्थिर है। पुणे के 10 रोगियों में सात ने दुबई की एक विमान से यात्रा की थी। इस बीच, राज्य के जालना में एक पुलिस कांस्टेबल के सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत करने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन डॉ एम के राठौड़ ने बताया कि पुलिसकर्मी मुंबई में पदस्थ था और वहां इजराइली सुरक्षाकर्मियों के संपर्क में आया था।

वहीं, दुबई-पुणे उड़ानों द्वारा यहां पहुंच रहे यात्रियों ने कोरोना वायरस से अत्यधिक प्रभावित सात देशों में यदि किसी की भी 15 फरवरी के बाद यात्रा की है तो उन्हें अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा जाएगा। दुबई से लौटे एक दंपति सहित पुणे के आठ निवासियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संभागीय आयुक्त दीपक म्हेसेकर ने कहा कि इन सात देशों की यात्रा करने वाले लोगों को सीधे पृथक केंद्र में भेजा जाएगा। उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण नहीं होने पर भी ऐसा किया जाएगा।

दुबई से स्पाइस जेट की एक उड़ान के शुक्रवार को पुणे हवाईअड्डे पर उतरने का कार्यक्रम है जबकि एक अन्य के शनिवार को आने का कार्यक्रम है। संभागीय आयुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक यदि इन उड़ानों के यात्रियों ने पहले चीन, इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, स्पेन ओर जर्मनी की 15 फरवरी के बाद यात्रा की है तो उनहें शहर में अस्पताल में संस्थागत पृथक वार्ड में रखा जाएगा। जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा कि जिन रोगियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनके इलाकों में घर-घर जाकर हम लोगों की जांच कर रहे हैं। 

Web Title: Coronavirus maharashtra ki latest news hindi pune covid 19 positive case number information

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे