लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविडः विवाह आयोजन में 50 से अधिक नहीं, सीएम बोले- कंटेनमेंट जोन को मजबूत कीजिए

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 31, 2020 21:30 IST

अजमेर में 30, बारां और बीकानेर में 29-29, सिरोही मे 28, टोंक में 24, उदयपुर और नागौर में 21-21, डूंगरपुर में 18, झुंझुनू में 15, भरतपुर में 13, धौलपुर में 12, सवाई माधोपुर में 9, भीलवाड़ा में 8 और राजसमंद में 4 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 5 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1048 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल एवं राजनीतिक आयोजनों में पूर्व की भांति 50 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं किया जाए।विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर हैल्थ प्रोटोकॉल से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।बच्चों के आवागमन के लिए परिवहन तथा ठहरने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जयपुरः राजस्थान में 1300 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातर जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मिले 645 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ आंकड़ा बढ़कर 80872 हो गया है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 127 मामले जयपुर में सामने आए।

वहीं, कोटा में 89, अलवर में 52, जोधपुर में 41, झालावाड़ में 39, पाली में 36, अजमेर में 30, बारां और बीकानेर में 29-29, सिरोही मे 28, टोंक में 24, उदयपुर और नागौर में 21-21, डूंगरपुर में 18, झुंझुनू में 15, भरतपुर में 13, धौलपुर में 12, सवाई माधोपुर में 9, भीलवाड़ा में 8 और राजसमंद में 4 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 5 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1048 हो गई है। रविवार को भी रिकाॅर्ड 1450 नये कोरोना मरीज मिले थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए भीड़ पर नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने कहा कि विवाह आयोजनों के साथ-साथ सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल एवं राजनीतिक आयोजनों में पूर्व की भांति 50 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं किया जाए। साथ ही इन आयोजनों के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी को पूर्व सूचना भी देनी होगी।

मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टरों को जेईई-नीट परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर हैल्थ प्रोटोकॉल से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के आवागमन के लिए परिवहन तथा ठहरने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अखिल अरोड़ा ने बताया कि राज्य में अगस्त माह में मृत्यु दर 0.96 प्रतिशत एवं रिकवरी दर 90.54 प्रतिशत रही है। बैठक में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव राजीव स्वरूप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 23 लाख 2 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 80872 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 6309 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 1048 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 14515 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।  प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 12065 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं। वहीं जयपुर में 10630 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 7585, कोटा में 5223, बीकानेर में 4400, अजमेर में 4138, पाली में 3989, भरतपुर में 3668, सीकर में 2582, उदयपुर में 2403, नागौर में 2389, बाड़मेर में 2219, धौलपुर में 2208, भीलवाड़ा में 2150, झालावाड़ में 1452, जालौर में 1354, सिरोही में 1298, राजसमंद में 1137, झुंझुनूं में 1025 और डूंगरपुर में 1025 लोग अब तक कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं।

वहीं, झुंझुनूं में 974, डूंगरपुर में 965, चूरू में 951, चित्तौड़गढ़ में 836, श्रीगंगानगर में 652, टोंक में 636, करौली में 594, दौसा में 581, करौली में 559, बांसवाड़ा में 550, बारां में 546, बूंदी में 532, टोंक में 514, सवाई माधोपुर में 495, प्रतापगढ़ में 467, बारां में 441, हनुमानगढ़ में 412, और जैसलमेर में 406 (इनमें 14 ईरान से आए), कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यांे से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।राजस्थान में कोरोना से अब तक 1048 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 275 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 98, बीकानेर में 74, कोटा में 72, अजमेर में 71, भरतपुर में 69, पाली में 44, नागौर में 42, उदयपुर में 27, अलवर में 24,  धौलपुर में 19, सीकर में 18, बाड़मेर में 18, भीलवाड़ा में 14, सवाई माधोपुर में 13, राजसमंद में 13, टोंक में 12, बारां में 12, जालौर में 12, डूंगरपुर में 11, सिरोही में 11, करौली में 7, श्रीगंगानगर में 7, झुंझुनूं में 6, चित्तौड़गढ़ में 6, प्रतापगढ़ में 6, चूरू और दौसा में 5-5, बांसवाड़ा में 4, बूंदी में 4, जैसलमेर में 3, हनुमानगढ़ में 2 और झालावाड़ में 1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है। 

गंभीर कोरोना मरीजों को निजी अस्पतालों में भी मिल सकेगा निशुल्क उपचार - गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों में भी निशुल्क उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन बैड्स की समुचित व्यवस्थाएं की हैं।

इसके बाद भी भविष्य में और बैड्स की आवश्यकता होेने पर निजी अस्पतालों से सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला कलक्टर निजी अस्पतालों में राज्य सरकार की निर्धारित दरों पर कोविड के गंभीर रोगियों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में निजी अस्पताल अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आईसीयू तथा ऑक्सीजन बैड की संख्या बढ़ाएं। जिला कलक्टर यह व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं।

हाई फ्लो ऑक्सीजन युक्त तथा आईसीयू बैड चार गुना तक बढ़ाएं

मुख्यमंत्री ने राज्य में संभागीय स्तर पर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में हाई फ्लो ऑक्सीजन युक्त बैड तथा आईसीयू बैड की संख्या को आगामी एक माह में तीन से चार गुना तक बढ़ाये जाने के निर्देष देते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने जयपुर एवं कोटा में कोविड केयर के लिए 100 अतिरिक्त बैड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

कंटेनमेंट जोन की व्यवस्थाओं को करें और सुदृढ

विगत दिनों कोरोना रोगियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, पाली एवं झालावाड़ में कंटेनमेंट जोन की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए।

प्रदेश के कुछ सांसद एवं विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों व विधायकों को एहतियातन अपनी कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। सांसदों-विधायकों का जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों से मिलना-जुलना रहता है। ऐसे में स्वयं की तथा मिलने वाले लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से उनके लिए कोरोना जांच कराना उचित होगा।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरसअशोक गहलोतजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

ज़रा हटकेफर्जी किन्नर बनकर कर रहे थे वसूली! पुलिस ने खोला बड़ा राज, 9 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?