लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: कोरोना ने ली भाजपा नेता की जान, इंदौर में 116 लोगों की मौत, कोरोना संक्रमितों की संख्या 3064

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 25, 2020 16:39 IST

अभी तक इस बीमारी से 116 लोग अपनी जान गँवा चुके है।वही कोरोना संक्रमितों की संख्या 3064 तक पहुंच गई है। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया के ने बताया कि रविवार को 56 नए मरीज़  मिलें है। जिसके बाद संक्रमित मरीज़ो की संख्या 3064 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदो और लोगों की मौत होने के बाद अब मरने वालों की संख्या 116  पर पहुंच गई है। वही अभी तक 29921 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है।1472 लोगों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रविवार को जो दो मौते हुई है। उसमें एक आजाद नगर निवासी हाजी रज्जाक पटेल है।

इंदौरः इन्दौर में कोरोना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीमारी ने भाजपा के एक नेता की जान ले ली। उन्हें कोरोना संक्रमण के चलते अरबिन्दो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालांकि शुगर हाई होने के कारण उनकी किडनी पहले से ही खराब थी। अभी तक इस बीमारी से 116 लोग अपनी जान गँवा चुके है।वही कोरोना संक्रमितों की संख्या 3064 तक पहुंच गई है। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया के ने बताया कि रविवार को 56 नए मरीज़  मिलें है। जिसके बाद संक्रमित मरीज़ो की संख्या 3064 हो गई है।

वही दो और लोगों की मौत होने के बाद अब मरने वालों की संख्या 116  पर पहुंच गई है। वही अभी तक 29921 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। 1476 मरीज़ इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। 1472 लोगों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रविवार को जो दो मौते हुई है। उसमें एक आजाद नगर निवासी हाजी रज्जाक पटेल है।

जिन्हें  करीब एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण के चलते अरबिन्दो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज ठीक चल रहा था, लेकिन रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। रात ही उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।  उन्हें शुगर की बीमारी भी थी और इसी कारण उनकी किडनी में भी संक्रमण आ गया था।पटेल जिला हज कमेटी के अध्यक्ष रह चुके थे।

देश में कोविड-19 के प्रसार का बड़ा केंद्र बने इंदौर जिले में आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बेतहाशा बढ़ने की आशंका है। इसके मद्देनजर प्रशासन जुलाई अंत तक जिले में मरीजों के बिस्तरों की तादाद तीन गुना से ज्यादा बढ़ाकर 13,000 पर पहुंचाने की कवायद में जुटा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया, "फिलहाल जिले में कोविड-19 के 1,472 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, आने वाले दिनों में इस महामारी के मरीजों की तादाद को लेकर लगाये गये सरकारी अनुमान के मुताबिक हमें कहा गया है कि इनके लिये जुलाई अंत तक कुल 13,000 बिस्तर तैयार रखे जायें।"

जड़िया ने बताया कि फिलहाल जिले के अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिये करीब 4,000 बिस्तर तैयार हैं। अतिरिक्त इंतजाम करते हुए इनकी तादाद बढ़ायी जा रही है और कुछ नये अस्पतालों को इस महामारी के चिकित्सा तंत्र से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर इंदौर के आईआईटी और आईआईएम के छात्रावासों के कमरों में भी कोविड-19 के मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। इस सिलसिले में दोनों संस्थानों के प्रबंधन से प्रशासन की चर्चा हो चुकी है।

सीएमएचओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोविड-19 के 56 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 3,008 से बढ़कर 3,064 पर पहुंच गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी 60 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय पुरुष की यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप