लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन, कहा- आज भारत दूसरे देशों से ज्यादा बेहतर हालत में

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2020 10:34 IST

Open in App

भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी मे देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह देश को संबोधित करते हुए ये अहम घोषणा की। राज्यों के साथ व्यापक तौर पर हुई चर्चा के बाद लॉकडाउन को दो हफ्ते तक बढ़ाने को लेकर आम सहमति बनती दिख रही थी और इसकी अटकलें पहले से लगाई जा रही थी। 

14 Apr, 20 10:35 AM

पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है।

14 Apr, 20 10:11 AM

अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो अभी ये मंहगा जरूर लगता है लेकिन भारतवासियों की जिंदगी के आगे, इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। सीमित संसाधनों के बीच, भारत जिस मार्ग पर चला है,  उस मार्ग की चर्चा आज दुनिया भर में हो रही है: PM

14 Apr, 20 10:07 AM

भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया। बल्कि जैसे ही समस्या दिखी, उसे रोकने का भरसक प्रयास किया: पीएम मोदी

14 Apr, 20 10:06 AM

लॉकडाउन में लोगों ने अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभाए हैं, अन्य देशों के मुकाबले भारत ने बेहतर प्रयास किए: पीएम मोदी

14 Apr, 20 10:04 AM

मैं जानता हूं कि लॉकडाउन से कितनी दिक्कतें आई है: पीएम मोदी

14 Apr, 20 10:02 AM

प्रधानमंत्री का देश को संबोधन, मुंह पर गमछा ओढ़े पीएम ने शुरू किया अपना संबोधन। पीएम ने कहा- कोरोना के संकट को काफी हद तक हम टालने में सफल रहे।

14 Apr, 20 09:53 AM

कई राज्यों ने पीएम मोदी के साथ हाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग में लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी। वहीं, कुछ राज्यों ने इसे 30 अप्रैल तक बढ़ाने का भी फैसला पूर्व में ही ले लिया है।  तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश ने सोमवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक विस्तार देने की आधिकारिक घोषणा की। इन दोनों राज्यों के अलावा ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक पहले ही यह कदम उठा चुके हैं। 

14 Apr, 20 09:50 AM

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 24 मार्च को रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। 

14 Apr, 20 09:36 AM

पीएम नरेंद्र मोदी देश को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कई अहम घोषणाएं कर सकते हैं। हर अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहें..

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?