लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन में दिल्ली से बिहार साइकिल से जा रहे मजदूर की बीच रास्ते में मौत, कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया सैंपल

By भाषा | Updated: May 2, 2020 12:59 IST

देश में लगे लॉकडाउन के कारण अब भी कई मजदूर पैदल ही अपने घर को निकल चुके हैं। दिल्ली से बिहार साइकल के जा रहे मजदूर की मौत हो गई। उस मजदूर के साथ और भी कई लोग जा रहे थे जिन्हे पृथकवास में भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली से बिहार साइकिल से जा रहे कुछ मजदूरों में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के बाकी साथियों का पृथक-वास में रखा गया है, मृतक मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है

शाहजहांपुर: जिले में लॉकडाउन के चलते दिल्ली से बिहार साइकिल से जा रहे कुछ मजदूरों में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के बाकी साथियों का पृथक-वास में रखा गया है ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीण कुमार ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर रहे बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले आधा दर्जन मजदूर लॉकडाउन में वाहन बंद होने के कारण घर जाने के लिए 28 अप्रैल को साइकिल से दिल्ली से चले थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात ये श्रमिक शहर के ही लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बरेली मोड़ के पास रुक गए। वहां धर्मवीर (32) की तबियत खराब हुई तो वे अपने साथी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि मृतक धर्मवीर का नमूना कोरोना वायरस जांच के लिए भेजा गया है और उसके साथियों को पृथक-वास में रखा गया है। यदि मृतक में संक्रमण की पुष्टि होती है तो अन्य मजदूरों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है । 

टॅग्स :बिहारदिल्लीकोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील