लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: कोरोना के बढ़ते केस के बाद गाजियाबाद प्रशासन ने सील किया दिल्ली-यूपी बॉर्डर

By सुमित राय | Updated: May 25, 2020 16:10 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद गाजियाबाद प्रशासन एक बाद फिर गाजियाबाद में दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा को सील कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में रविवार को 10 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद प्रसाशन ने यह कदम उठाया है।प्रशासन ने कहा कि सीलिंग के दूसरे चरण के दौरान सख्त होगी और केवल आवश्यक सेवाओं में नियोजित लोगों को ही अनुमति दी जाएगी।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद गाजियाबाद प्रशासन एक बाद फिर गाजियाबाद में दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा को सील कर दिया है। गाजियाबाद में रविवार को 10 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद प्रसाशन ने यह कदम उठाया है।

प्रशासन ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कहा, "गाजियाबाद जिले में पिछले कुछ दिनों में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि हुई है। इन मामलों में से एक बड़ा हिस्सा दिल्ली और गाजियाबाद के बीच यात्रा करने वालों से जुड़ा हुआ है। इसलिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की सिफारिशों पर जिला प्रशासन ने दिल्ली-गाजियाबाद सीमा को बंद करने का फैसला किया है।"

बता दें कि गाजियाबाद में अब तक कोरोना वायरस के 227 मामले सामने आए है और जिले में वर्तमान में कोविड-19 के 33 एक्टिव केस मौजूद है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 6268 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 161 लोगों की मौत हो चुकी है और 3538 लोग ठीक हो चुके हैं।

प्रशासन ने कहा कि सीलिंग के दूसरे चरण के दौरान सख्त होगी और केवल आवश्यक सेवाओं में नियोजित लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस और बैंक कर्मचारियों को पास की जरूरत नहीं होगी। उनके पहचान पत्र पर्याप्त होंगे।

आदेश में कहा गया कि भारी वाहनों, कार्गो वाहनों, बैंकिंग सेवाओं से संबंधित वाहन और अन्य आवश्यक सेवाओं को बिना किसी पास या पूछताछ के सीमा पार करने की अनुमति होगी।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 13418 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 261 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है, जबकि दिल्ली में 6540 लोग ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :गाज़ियाबाददिल्लीउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?