लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के गांवों में फैला कोरोना, कांग्रेस विधायक सहित 198 नए केस, कुल मरीज 10641

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 13, 2020 21:47 IST

प्रदेश में आज कोरोना से 7 लोगों की मृत्यु हुई. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना से 176  लोगों की मृत्यु हो चुकी है. प्रदेश में आज कोरोना से 176 लोग  ठीक हुए. इसके साथ ही  प्रदेश में अब तक  7377 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में आज कोरोना संक्रमितों  के 63 मामले सामने आए. इनमें कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी शामिल हैं. भोपाल में आज कोरोना से कोई मृत्यु नहीं हुईं. राजधानी भोपाल में अब तक कोरोना से  69 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. 

भोपालः मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस के एक विधायक के साथ ही कोरोना के 198 नए मरीज मिले. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में  कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 10641हो गई है.

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कोरोना से 7 लोगों की मृत्यु हुई. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना से 447 लोगों की  मृत्यु हो चुकी है. प्रदेश में आज कोरोना से  176 लोग  ठीक हुए. इसके साथ ही  प्रदेश में अब तक  7377 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

भोपाल में आज कोरोना संक्रमितों  के 63 मामले सामने आए. इनमें कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी शामिल हैं. आज तक राजधानी भोपाल में कोरोना के  2145 मरीज सामने आ चुके हैं. भोपाल में आज   कोरोना से  कोई मृत्यु  नहीं हुईं. राजधानी भोपाल में अब तक कोरोना से  69 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. 

इंदौर में आज  57  नए मरीज मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर  4029 हो गई है.इंदौर में आज 2 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई. इसके साथ ही इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 166 हो गई है.  

पंचायत और ग्रामीण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक प्रदेश के 462 गांवों के 951 लोगों का टेस्ट पाजिटिव आया है। इनमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है रिपोर्ट के अनुसार,गांवों  संक्रमित मिले 951 लोगों में से 479  प्रवासी मजदूर हैं. यह सभी दूसरे राज्यों से लौटकर अपने घर आए थे.

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेशभोपालइंदौरशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?