लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'केंद्र की ओर से दी गई अनुमति से ज्यादा दिल्ली में राहत नहीं दी जाएगी'

By भाषा | Updated: April 26, 2020 13:50 IST

सरकार यथा स्थिति बनाए रखेगी और तीन मई तक लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील नहीं देगी, सिवाय उनके जिनकी अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में किसी भी बाजार या मॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी और कोविड-19 निषिद्ध जोन में सभी दुकानें बंद रहेंगी। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 111 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के 2625 मामले हो गए।

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गई अनुमति से ज्यादा ढील नहीं देगी। केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों को कम करने पर जोर दिया।

ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार तीन मई तक लॉकडाउन के दौरान आस पड़ोस की दुकानों को खोलने पर केंद्र के दिशा-निर्देशों को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी बाजार या मॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी और कोविड-19 निषिद्ध जोन में सभी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा, " सरकार यथा स्थिति बनाए रखेगी और तीन मई तक लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील नहीं देगी, सिवाय उनके जिनकी अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी है। "

केजरीवाल ने कहा, "हम मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। हमें दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की संख्या को कम करने के लिए अपने प्रयास जारी रखने होंगे। " मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस किसी भी धर्म में भेद नहीं करता है।

उन्होंने कहा, " हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। मुस्लिम के प्लाज़मा का इस्तेमाल हिन्दू मरीज के इलाज के लिए किया जा सकता है और हिंदू के प्लाज़मा का उपयोग मुस्लिम के उपचार के लिए किया जा सकता है।" दिल्ली सरकार के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 111 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के 2625 मामले हो गए। इस वायरस ने 54 लोगों की जान ले ली है। \

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों