लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: केंद्र सरकार ने 193 पाकिस्तानियों को लौटने की इजाजत दी, राज्यों को मदद करने के लिए कहा

By निखिल वर्मा | Updated: May 2, 2020 14:36 IST

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन लागू है और 17 मई 2020 तक जारी रहेगा.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के 37 हजार मामले सामने आ चुके हैं, इनमें 1218 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है.पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 18000 से ज्यादा मामले मिले हैं जबकि 400 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से 10 राज्यों में पाकिस्तान के करीब 190 फंसे हुए हैं। इन लोगों को अटारी-वाघा बार्डर से पाकिस्तान जाने की इजाजत दी गई है। इस बाबत विदेश मंत्रालय ने राज्य पुलिस प्रमुखों को उनके सफर का इंतजाम करने के लिए कहा है। पाकिस्तानी नागरिकों को मंगलवार (5 मई) की सुबह अटारी-वाघा सीमा पर पहुंचने के लिए कहा गया है, जहां उनकी वापसी की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

इस मामले से परिचित लोगों ने कहा है कि पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत से अपने नागरिकों को निकालने के लिए मदद मांगी थी। कोविड -19 लॉकडाउन के बीच देश से बाहर निकलने के लिए पाकिस्तानी नागरिकों का यह दूसरा बड़ा समूह है। अप्रैल में पाकिस्तान लौटने वाला अंतिम समूह बहुत छोटा था और इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल थे।

मंगलवार को पाक जाने वालों में भारत 10 राज्यों के 25 जिलों में रहने वाले 193 व्यक्ति शामिल हैं। पाक नागरिक फिलहाल महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से पंजाब के अटारी बॉर्डर के लिए सड़क मार्ग से निकलेंगे। पश्चिम बंगाल एक समूह 1700 किलोमीटर दूर अटारी के लिए रविवार को अपनी यात्रा शुरू करेगा।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार मार्च महीने में अटारी बॉर्डर पर कुछ कस्टम अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों को क्वारंटाइन में रखा गया था। जब पाकिस्तानी मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि बाघा बार्डर पार करने वाले 5 व्यक्तियों के समूह में दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अप्रैल में फिर से 41 पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी के बाद इसी तरह की रिपोर्ट सामने आने के बाद सीमा पर तैनात कुछ अधिकारियों को क्वारंटाइन किया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियापाकिस्तानकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे