लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना की रफ्तारः कुल केस 64732, मरने वालों की संख्या 349, पटना में आज मिले 478 पॉजिटिव

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2020 19:08 IST

स्वास्थ्य विभाग के आंकडे़ के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 64732 पर पहुंच गया है. जिन जिलों में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं, उसमें राजधानी पटना में एक नया रिकॉर्ड बन गया है. जहां पर एक साथ 478 पॉजिटिव मरीज मिले हैं.  

Open in App
ठळक मुद्देकटिहार में 196, पूर्वी चंपारण में 103, वैशाली में 104, चंपारण में 164 नए मामले सामने आए हैं.कोरोना से अब तक 349 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. वहीं, अबतक  40,760 संक्रमित कोरोना संक्रमण से उबरकर स्वस्थ हो चुके हैं. गोपालगंज में 30, जमुई में 29, दरभंगा में 49, बक्सर में 41, बेगूसराय में 84, औरंगाबाद में 42, अररिया में 33, अरवल में 28 मरीज मिले हैं.

पटनाः बिहार में कोरोना की रफ्तार लगातार भयावह होती जा रही है. राज्य में एक साथ 2701 नए संक्रमित मामले फिर से मिले हैं. बीते 15 दिनों की बात करें तो राज्य में औसतन 2500 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग के आंकडे़ के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 64732 पर पहुंच गया है. जिन जिलों में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं, उसमें राजधानी पटना में एक नया रिकॉर्ड बन गया है. जहां पर एक साथ 478 पॉजिटिव मरीज मिले हैं.  

जबकि कटिहार में 196, पूर्वी चंपारण में 103, वैशाली में 104, चंपारण में 164 नए मामले सामने आए हैं. बिहार में कोरोना से अब तक 349 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. वहीं, अबतक  40,760 संक्रमित कोरोना संक्रमण से उबरकर स्वस्थ हो चुके हैं.

स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक मधुबनी में करोना के 90, मुजफ्फरपुर में 90, समस्तीपुर में 72, भागलपुर में 99, भोजपुर में 90, मुंगेर में 64, नालंदा में 76, रोहतास में 66, पूर्णिया में 65, सुपौल में 63, पश्चिम चंपारण में 52, सीवान में 48, सीतामढ़ी में 40, शेखपुरा में 38, सहरसा में 35, मधेपुरा में 35, किशनगंज में 35, खगड़िया में 23, जहानाबाद में 85, गोपालगंज में 30, जमुई में 29, दरभंगा में 49, बक्सर में 41, बेगूसराय में 84, औरंगाबाद में 42, अररिया में 33, अरवल में 28 मरीज मिले हैं.

जबकि नवादा में 21, बांका में 20, शिवहर में 12, कैमूर में 14 और लखीसराय में 06 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. वहीं, झारखंड के दो लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है. एक व्यक्ति का सैंपल मुजफ्फरपुर और एक व्यक्ति का राजधानी पटना से सैंपल लिया गया था. एक व्यक्ति झारखंड के कोडरमा का रहनेवाला बताया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनापटनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?