लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: नीतीश कुमार ने लोगों को बसों से घर भेजने के फैसले को बताया गलत, कहा- बीमारी फैलने से रोकना हो जाएगा मुश्किल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 28, 2020 16:13 IST

देश में लॉकडाउन के चलते लोग इस वक्त लोग अपने घरों में कैद हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो दूसरे राज्यों में फंस चुके हैं। वह लोग अपने घर लौटने के लिए ट्रांसपोर्ट ने होने के बावजूद पैदल ही चल पड़े हैं।

Open in App

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विशेष बस द्वारा लोगों को उनके घर भेजने के फैसले को गलत कदम बताया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक इससे कोरोना वायरस जैसी महामारी फैलेगी, जिसका रोकथाम मुश्किल हो जाएगा।

नीतीश कुमार ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में सुझाव दिया है कि राज्य सरकार को स्थानीय स्तर पर कैंप लगाकर लोगों के रहने और खाने का इंतजाम करना चाहिए।

देश में लॉकडाउन के चलते लोग इस वक्त लोग अपने घरों में कैद हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो दूसरे राज्यों में फंस चुके हैं। वह लोग अपने घर लौटने के लिए ट्रांसपोर्ट ने होने के बावजूद पैदल ही चल पड़े हैं। दिल्ली-एनसीआर में ऐसे लोगों को हजारों की संख्या में देखा जा सकता है।

27 मार्च को उत्तर प्रदेश रोडवेज ने ऐसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत करीब 200 बसें लगाई गई हैं, जो ऐसे लोगों को उनके शहर तक पहुंचाएगी। सभी डिपो से इस काम के लिए बस को मंगाया गया है, जिनमें सवारी के आधार पर रूट बनाया गया है। ये बसें नोएडा-गाजियाबाद से हर दो घंटों में रवाना होंगी।

भारत में कोविड-19 के मामले शनिवार को बढ़कर 933 हो गए और संक्रमण के कारण 20 लोगों की मौत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब भी 829 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 84 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक व्यक्ति यहां से चला गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमारबिहारदिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?