लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया अपडेट, भारत में अब-तक 43 मामले, 40 पॉजिटिव, 3 हुए ठीक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 13:12 IST

Coronavirus update: चीन में घातक वायरस से 22 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 3,119 पर पहुंच गया है।

Open in App

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 43 हो गई है। कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपडेट देते हुए बताया कि 43 केस में से 40 पीड़ित की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव हैं। तीन केरल के कोरोना वायरस से पीड़ित लोक ठीक हो चुके हैं। तीनों ठीक हुए मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। चीन में घातक वायरस से 22 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 3,119 पर पहुंच गया है। जनवरी के बाद से किसी एक दिन में हुई ये सबसे कम मौतें हैं। वहीं संक्रमण के नये मामलों में भी कमी देखी गई है और रविवार को ऐसे महज 40 मामले दर्ज किए गए।

Ministry of Health & Family Welfare: As of today, there are 43 total cases of #Coronavirus out of which 40 are active cases of COVID-19 in the country. 3 positive cases from Kerala are now discharged. pic.twitter.com/PiwisxrD1n— ANI (@ANI) March 9, 2020

भारत में कोरोना वायरस के कहां-कहां मामले 

केरल में तीन साल का बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित है। बच्चा और उसके माता पिता सात मार्च को सुबह छह बजे इटली से कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे तो उनकी यहां स्थापित निगरानी प्रणाली में ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की गई और बच्चे में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे। दुबई से कर्नाटक के मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक व्यक्ति को अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसे तेज बुखार था और कोरोना वायरस के कुछ लक्षण भी थे।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक नया मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर से भी कोरोना वायरस का पहला केस आया है। जम्मू में 83 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाई गई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में यह पहला मामला है जहां संक्रमण की पुष्टि हो गई है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पूर्व में ईरान की यात्रा कर चुकी महिला उन दो मरीजों में शामिल हैं जिन्हें प्रशासन ने सप्ताहांत में “हाई वायरल लोड मामला” घोषित किया था। हाई वायरल लोड मामले ऐसे मामले होते हैं जिनमें संक्रमण बहुत ज्यादा होता है। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “महिला मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जबकि अन्य मरीज की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।” (पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकेरलचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील