लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पुणे तक पहुंचा कोरोना, पति-पत्नी के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: March 10, 2020 11:04 IST

coronavirus latest update in india: तदेश में कोरोना वायरस के पांच नये मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या 44 हो गयी थी ।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने बताया कि दोनों एक मार्च को दुबई से पुणे आए थे।

पुणे:  महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों के सोमवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीज हाल में दुबई से भारत आए थे। पुणे नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रामचंद्र हंकरे ने बताया कि दुबई की यात्रा कर आए एक पुरुष और महिला के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि दोनों मरीज नगर निगम द्वारा संचालित नायडू अस्पताल में भर्ती हैं।

पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने बताया कि दोनों एक मार्च को दुबई से पुणे आए थे। उन्होंने कहा, ‘‘छह मार्च तक दोनों मरीजों को कोई समस्या नहीं थी। एक व्यक्ति में संक्रमण के हल्के लक्षण उभरने पर दोनों आठ मार्च को हमारे पास आए। इसके बाद उनके नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं ।

सोमवार को आए नतीजों में उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’ राम ने बताया कि दोनों मरीज रिश्तेदार हैं। इस बीच पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक मरीज में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण मिले है जबकि दूसरे में कोई लक्षण नहीं दिख रहा है। अ

धिकारी ने बताया कि ‘‘दोनों को अभी नायडू अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हम उन लोगों के संपर्क में हैं जो इन मरीजों के संपर्क में आए थे और करीब से उनकी निगरानी कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी